|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

एटाः मेडिकल कालेज के एसोसिएट प्रोफेसर को हुआ डेंगू

  • मथुरा में भाई घर जाने पर हुआ प्रोफेसर को डेगू

Tags: #Etah #Dengu Fiver#CMO #UP Samachar
Publised on : 2021:09:01     Time 20:25        दिनांक 01 सितंबर 2021  उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

एटा, 01 सितंबर , 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विवेक पाराशर डेंगू की चपेट में आ गए हैं। उनका इलाज मथुरा में चल रहा है। उधर, कॉलेज की ओपीडी में हर दिन 90-100 मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं। डॉ. विवेक पाराशर ने बताया कि वह 25 अगस्त को भाई के घर मथुरा आए। बृहस्पतिवार को बुखार आने पर जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि मथुरा में ही इलाज करा रहे हैं।
वहीं बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुखार के रोग से ग्रसित 90 मरीज पहुंचे। पुरानी बिल्डिंग में मरीजों का उपचार कर रहे सीनियर रेजीडेंट डॉ. जितेंद्र अग्रवाल व डॉ. कुलदीप ने बताया कि उनके पास प्रतिदिन बुखार से ग्रसित 90 से 100 मरीज पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव के कारण लापरवाही करने पर लोग वायरल बुखार की चपेट में अधिक आ रहे हैं।
सात से दस दिन रहता वायरल बुखार
चिकित्सकों ने बताया कि अगर व्यक्ति वायरल बुखार की चपेट में आ जाता है, तो उसे सात से 10 दिन तक बुखार रहता है। उन्होंने बताया कि मलेरिया की जांच कराई जा रही है। कभी-कभी एक दो केस निकल आते हैं।

 
 
     
 
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET