|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

एटा पहुंचीं राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल, किया ग्रामीण क्षेत्र में निरीक्षण

  • राज्यपाल ने अतिकुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर डाला फोकस

  • प्रगतिशील किसान कायम सिंह का फार्म देखने पहुंचीं राज्यपाल

Tags: #Etah #Dengu Fiver#CMO #UP Samachar
Publised on : 2021:09:01     Time 20:30        दिनांक 01 सितंबर 2021  उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

एटा, 01 सितंबर , 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने तहसील जलेसर क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह, सीडीओ डा0 अवधेश कुमार वाजपेयी आदि ने पुष्प भेंट कर  राज्यपाल का जनपद आगमन पर स्वागत किया।  राज्यपाल  द्वारा सर्वप्रथम जलेसर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम करहला कासिमपुर में प्रगतिशील किसान कायम सिंह के फार्म एवं आंगनवाड़ी केन्द्र पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान प्रगतिशील किसान कायम सिंह द्वारा कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी की। कायम सिंह द्वारा अपने फार्म पर पौधारोपण, विभिन्न प्रकार की खेती सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी।
राज्यपाल ने करहला कासिमपुर में आंगनवाड़ी केन्द्र का जायजा लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी आरूति यादव ने राज्यपाल को जानकारी दी कि जनपद में 1864 आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित हैं, जिसमें 190 आंगनवाड़ी केन्द्र अविभागीय भवन, 1275 प्राथमिक विद्यालय, 27 जूनियर स्कूल, 101 अन्य शासकीय भवन, 271 अन्य भवनों में संचालित हैं।
राज्यपाल ने करहला कासिमपुर में अतिकुपोषित बच्चों, कुपोषित बच्चों सहित गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष रूप से फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अधिकारीगण ग्राम प्रधान के सहयोग से गांव में बच्चों, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु बेहतर प्रयास करें। स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से गांव में गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसब कराने हेतु जागरूक किया जाए। ग्राम प्रधान यह सुनिश्चित करें कि गांव में जच्चा, बच्चा सुरक्षित रहे तथा कोई भी बच्चा अतिकुपोषित की श्रेणी में न आए। इसके साथ ही गांव में टीबी से ग्रसित बच्चों, बुजुर्गां के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा जाए, उन्हें शासन द्वारा 500 रूपये प्रतिमाह के हिसाब से धनराशि दी जाती है, जिसका वह पोषण हेतु उपयोग कर सकते हैं। गांव में अतिकुपोषित बच्चों को गोद लेने की कार्यवाही की जाए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह, डीपीओ आरूति यादव, डीएओ एमपी सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण, कर्मचारी मौजूद रहे।

 
 
     
 
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET