|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

फिरोजाबाद की सीएमओ नीता कुलश्रेष्ठ हटाई गईं, डा. प्रेमी को कार्यभार

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निरीक्षण के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीता कुलश्रेष्ठ पर गिरी गाज

Tags: #Firozabad #Dengu Fiver#CMO #UP Samachar
Publised on : 2021:09:01     Time 20:29        दिनांक 01 सितंबर 2021  उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

फिरोजाबाद, 01 सितंबर , 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। जिले में डेंगू से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है और बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है। दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने पाया था कि डेंगू रोकने में सीएमओ नाकाम रही हैं. उन्होंने शासन को समय रहते इसकी जानकारी नहीं दी। मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद फिरोजाबाद की सीएमओ डॉक्टर नीता कुलश्रेष्ठ को हटा दिया गया है। डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ को अलीगढ़ के अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता नियुक्त किया गया है. वहीं हापुड़ के एसीएमओ दिनेश कुमार प्रेमी को फिरोजाबाद का सीएमओ बनाया गया है.

बीमारी की रोकथाम हेतु किए जा रहे हर संभव प्रयास-डा. एके सिंह
सभी मरीजों को जिला अस्पताल में मिलेगा बेंहतर इलाज
फिरोजाबाद। अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर एके सिंह बुधवार को फिरोजाबाद पहुंचे और मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बीमारी पर रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में स्वास्थ विभाग की टीमें डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। वहीं गंभीर रूप से बीमार मरीजों को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया जा रहा है।
डॉक्टर एके सिंह ने कहा कि जिले में डेंगू से केवल 41 मौतें हुई हैं। जो अन्य मौतें हुई हैं अलग-अलग कारणों से हुई है। उन्होंने बताया कि यह बीमारी जानवरों के संपर्क में आने से फैलती है। यह कोशिश की जा रही है कि सभी को बेहतर इलाज मिले और प्लेटट्स की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में डेंगू फैला है, वहां स्वास्थ विभाग की टीम जाकर लोगों को जागरूक कर रही है कि उन्हें बचाव के लिए क्या-क्या प्रयास करना चाहिए। जैसे आसपास गंदा पानी जमा न होने दे, कूलर को साफ रखें। साफ सफाई के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है।

 

 
 
वैश्विक पटल पर वैचारिक विमर्श के लिये भारतीय चिंतन पर लेखन आवश्यक: दत्तात्रेय होसबाले    
स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर शताब्दी के लक्ष्य और संकल्पों की सिद्धि का आह्वान
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET