|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

गोरखपुर में राजमार्गों पर पहुंचा बाढ़ का पानी, आवागमन बाधित

  • नदियों में लगातार जलस्तर बढने से पलायन शुरु

  • राप्ती और रोहिन नदियों के बांधों में रिसाव से खतरा बढ़ा

  • गोरखपुर-सोनोली मार्ग पर चढ़ा पानी

  • शहरी क्षेत्र में बन रही है बाढ़ जैसी स्थिति

Tags: #Gorakhpur #Dengu Fiver#CMO #UP Samachar
Publised on : 2021:09:01     Time 20:30        दिनांक 01 सितंबर 2021  उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

गोरखपुर, 01 सितंबर , 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। जिले में बाढ़ के हालत लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। शहर से लेकर देहात तक का इलाका पानी में डूब चुका है। लगतार बढ़ रहे नदियों के जलस्तर के खौफ से लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है। पूरा का पूरा गांव या तो बांधों पर शरण ले लिया या फिर जिनके पक्के मकान हैं, वे अपनी छतों पर पनाह ले रहे हैं। जिले की सभी नदियों अपने उफान पर हैं।
हर घंटे नदियों का जलस्तर 3 से 4 इंच बढ़ रहे है। इतनी तेज बढ़ रहे पानी को देख लोग दहशत में आ गए हैं। ऐसे में अगर नदियों का जलस्तर थमा नहीं तो जल्द ही गोरखपुर जिले में बाढ़ से बड़ी तबाही मचने की संभावना को इंकार नहीं किया जा सकता। शहर के निचले इलाकों की कॉलोनियों में जहां नाव चल रहे हैं, वहीं जिले में 5 जगहों पर राप्ती और रोहिन नदी के बांधों से रिसाव शुरू हो गया है। ऐसे में अगर इनमें से कोई एक बांध भी टूटा तो 1998 के बाढ़ से भी बड़ी तबाही मच सकती है। शहर के महेवा हार्बट बंधे पर बना रेग्यूलेटर में बीते दो दिनों से रिसाव हो रहा है। जबकि मानीराम कुदरिया, बनरहां विस्तार बुढ़ेली के पास, पीपीगंज मखनहां बंधे पर रिसाव, गोरखनाथ इलाके में रामपुर नयागांव गांव और बेलीपार इलाके के हार्बट बंधे पर भी रिसाव हो रहा है।हालांकि स्थानीय लोग दिन रात यहां बालू की बोरियां और अन्य जुगत करने में जुटे हुए हैं। ताकि बांध को टूटने से बचाया जा सके।
स्थानीय लोगों की मदद से रिसाव वाले बांध पर बालू और मिट्टी की बोरियां डाली जा रही हैं। शहर के अधिकांश इलाके अभी भी पूरी तरह जलमग्न हैं। दरअसल, शहर का पानी तीन जगहों पर डिस्चार्ज होता है। इनमें रामगढ़ताल, राप्ती नदी और गोड़दईया नाला शामिल है। लेकिन इस वक्त यह तीनों बाढ़ के कहर पर पूरी तरह उफनाए हुए हैं। ऐसे में तीनों जगहों पर शहर का पानी डिस्चार्ज होना तो दूर बल्कि अब पानी बैक मार रहा है। ऐसे में बगैर बारिश और बाढ़ के शहर के 200 से अधिक मोहल्लों में पानी जमा होता जा रहा है।
मंगलवार को रोहिन नदी का पानी अपने उफान पर आकर गोरखपुर- सोनौली मार्ग पर चढ़ गया। पानी की धार काफी तेज है। ऐसे में फिलहाल तो लोग इस रास्ते से आ-जा रहे हैं, लेकिन अगर यही स्थिति रही तो 24 से 48 घंटों के अंदर नेपाल को जाने वाली गोरखपुर- सोनौली पर आवागमन बंद हो जाएगा। इसके अलावा गोरखपुर- वाराणसी मार्ग पर भी मंगलवार पर भी पानी आने की खबर है।

 
 
     
 
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET