|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार, सात नए मंत्रियों ने ली शपथ

  • कांग्रेस से आये जितिन प्रसाद बने कैविनेट मंत्री

  • छह राज्य मंत्रियों ने भी ली शपथ

  • विस्तार में दलित, पिछड़ा, जनजाति को प्रमुखता

Tags: #UP Samachar Sewa, Uttar Pradesh Minster, Jitin Prasad
Publised on : 2021:09:26     Time 20:18        दिनांक 26 सितम्बर 2021  उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

लखनऊ, 26 सितम्बर , 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमण्डल का विस्तार कर लिया है। शाम पांच बजे राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एक कैबिनेट मंत्री समेत सात छह राज्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने दिलायी।

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमण्डल में कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहे शाहजहांपुर के जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा मेरठ की हस्तिनापुर सीट से दलित विधायक दिनेश खटीक, आगरा से धर्मवीर सिंह प्रजापति, बरेली की बहेड़ी सीट से विधायक छत्रपाल गंगवार, बलरामपुर से पल्टूराम, सोनभद्र की ओवरा सीट से विधायक संजीव कुमार और डा. संगीता बलवंत बिंद को राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई।

भारतीय जनता पार्टी ने मंत्रिमण्डल विस्तार में दलित, पिछड़ा और जनजाति को प्रमुखता दी है। प्रदेश में ब्राह्मणों की नाराजगी की चर्चा के चलते कांग्रेस के प्रमुख नेता जितिन प्रसाद को पिछले दिनों भाजपा की सदस्यता दिलाई गई थी। अब उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया है। उन्हें सीधे कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। श्री प्रसाद को ब्राह्मण चेहरा के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है। उधर अति दलित समुदाय से हस्तिनापुर के दिनेश खटिक तथा पिछड़ा बर्ग से प्रजापित समाज के धर्मवीर सिंह और छत्रपाल गंगवार को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। डा. संगीपात बिंद अनुसूचित जनजाति से हैं।

 
 
वैश्विक पटल पर वैचारिक विमर्श के लिये भारतीय चिंतन पर लेखन आवश्यक: दत्तात्रेय होसबाले    
स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर शताब्दी के लक्ष्य और संकल्पों की सिद्धि का आह्वान
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET