U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  Uttarakhand:राज्य की पांच सीटो के लिए मतदान शुरू
Tags: Election 2014, Dehradun, Uttarakhand
Publised on : 07 May 2014  Time 14:55
 

देहरादून। प्रदेष की कुल पांच लोकसभा सीटो के लिए मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। सुबह सात बजे राज्य के कुल 10094 मतदान केन्द्रो पर पीठासीन अधिकारियों ने सभी राजनीतिक दलों के अभिकर्ताओं के समक्ष मॉक पोलिंग की इस प्रक्रिया के बाद मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। अभी तक प्राप्त समाचार के अनुसार देहरादून के हाथी बड़कला केन्द्र पर पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेष पोखरियाल निषंक और उनकी बेटी अरूषी निषंक ने मतदान किया। जबकि हरिद्वार में योग गुरू बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने मतदान किया।

जानकारी के अनुसार राज्यपाल डा. अजी़ज कुरैषी सुबह 11 बजे गढ़ी कैंट में मेख गुरूंग इंटर कॉलेज बूथ पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मतदान करेंगे। मुख्यमंत्री हरीष रावत सुबह 10 बजे अपनी पत्नी और हरिद्वार से कांग्रेस उम्मीदवार रेणुका रावत के साथ निरंजनपुर-माजरा स्थित आईटीआई पोलिंग बूथ पर मतदान करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा 10 बजे अपने परिवार के साथ कैंट स्थित इंटर कॉलेज बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रत्याषी डा. हरक सिंह रावत ने सुबह आठ बजे श्रीनगर स्थित मतदान केन्द्र पर वोट डाला। पौड़ी गढ़वाल से भाजपा उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी 9.30 बजे नगर पालिका पौड़ी के पास स्थित मतदान केन्द्र पर वोट डालेंगे।

उधर उत्तराखंड चुनाव आयोग की सीईओ श्रीमती राधा रतूड़ी ने बताया कि राज्य भर में सुबह सात बजे से ही मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है और अभी तक कही किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है। पर्वतीन क्षेत्रों में कुछ जगह ईवीएम मषीनों में जरूर दिक्कत की ष्किायत मिली लेकिन समय रहते ही उसे दूर कर दिया।बताते चले कि आज हो रहे चुनाव में 5 सीटो के लिए कुल 74 प्रत्याषी मैदान में है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेष पोखरिलयाल निषंक हरिद्वार से भाजपा के टिकट पर,पूर्व मुख्यमंत्री डा. बीसी खंडूड़़ी पौड़ी गढ़वाल से भाजपा,पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोष्यारी नैनीताल से भाजपा के उम्मीदवार है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा टिहरी सीट पर कांग्रेस से उम्मीदवार है और वर्तमान मुख्यमंत्री हरीष रावत की पत्नी रेणुका रावत हरिद्वार सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार है। इसी तरह राज्य की पूर्व डीजीपी कंचन चैधरी भट्ठाचार्य हरिद्वार से आम आदमी पार्टी के टिकट पर मैदान में है।राज्य भर में 5 सीटों के लिए 10094 पोलिंग बूथ बनाए गए है जबकि कुल मतदाताओं की संख्या 7043939 है।

Girl friend से छेड़छाड़ की विरोध किया तो चाकू मारा देश को देंगे मजबूत सरकारः नरेन्द्र मोदी
लखनऊ के वाटर पार्क में छात्रा से छेड़छाड़, हमला यूपी में बूथ कैप्चरिंग रोकने में आयोग नाकामः मोदी
Leaders की love story एण्ड social media का आइना ओएसडी ने छोड़ा साथ live-in-relationship में आय तिवारी
रुद्रप्रयागः आज खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट रामदेव योग से अब शादी, हनीमून और मैरीज बयूरो का....
Digvijay ने Amrita से relationship स्वीकारी Extra-marital relationship:दिग्विजय सिंह को हो सकती है सजा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET