U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

Home>News       

कानूनगो हत्याकाण्ड के मुख्य अभियुक्त बसपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पैदल मार्च

publised on : 2010-11-07.  Time 22:45 IST ,             Last update:  2010-11-07.  Time 22:50 IST
सात घण्टे में 24 किमी की यात्रा तय करके मुख्यालय पहुंचा मार्च, डीएम को ज्ञापन
Root March by congress in sultanpur, Sanjai Singh, Amita Singh, Rita Joshi

लखनऊ,7 नवम्बर। (उप्रससे)। कानूनगो हत्याकाण्ड के मुख्य अभियुक्त बसपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज कांग्रेस ने 24 लम्बा मार्च किया। सात घण्टे में जिला मुख्यालय पहुंचे मार्च का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डा.रीता बहुगुणा जोशी और सांसद डा.संजय सिंह ने किया। पैदल मार्च मे हजारों की संख्या में स्त्री, पुरुष और बच्चे  शामिल हुए। मार्च में शामिल होने वाले लोगों में अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र के लोग थे।

            जिले के कानूनगो रामकुमार यादव की फैजाबाद मेंं 25 अक्टूबर को हुई हत्या के मामले में नामजद मुख्य अभियुक्त इसौली विधान सभा क्षेत्र से बसपा विधायक चन्द्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने से क्षेत्र में आक्रोश पनप रहा है। राजनैतिक दलों ने इसे मुद्दा बना लिया है। आज इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने पैदल मार्च किया। मार्च कानूनगो के गांव मझवारा से शुरु हुआ तथा जिला मुख्यालय पहुंचा। मार्च को जिला मुख्यालय पहुंचने में सात घण्टे का समय लगा। मार्च ने 24 किमी की दूरी तय की।            मुख्यालय पहुंचने पर आन्दोनकारियों को जिला कलेक्ट्रेट का द्वार बंद मिला। वहां कांग्रेस अध्यक्ष डा रीता जोशी और सांसद संजय सिंह ने आन्दोलनकारियों को सम्बोधित किया तथा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कानूनगो के परिवार को न्याय देने की मांग की। इस अवसर पर जिलाधिकारी को एक सात सूत्री ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, मृतक की पत्नी को 25 लाख रूपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाए, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए, मृतक के परिजनो ंको सुरक्षा प्रदान की जाए, मझवारा ग्राम सभा की जमीनों पर से विधायक का अवैध कब्जा हटवाया जाए एवं उनके अवैध ईंट भट्टों को बंद कराया जाए। मांग पत्र में मामले की जांच सीबीआई से कराने की भी मांग की गई है।

सुल्तानपुर के इतिहास में यह पहला इस प्रकार का आन्दोलन देखने को मिला, जिसमें हजारों पदयात्रियों जिसमें आधे से अधिक ग्रामीण महिलाएं कुछ नंगे पांव तो कुछ अपने छोटे-छोटे बच्चों को गोद में उठाये लगातार 7 घंटे तक चलती रहीं। जब ये लोग जिला मुख्यालय पर पहुँचे तो जिला मुख्यालय छावनी में तब्दील हो चुका था और मुख्यालय के द्वार को बन्द पाकर पदयात्रियों में रोष उत्पन्न हो गया। प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाँ0 रीता बहुगुणा जोशी एवं सांसद डाँ0 संजय सिंह ने यात्रा का नेतृत्व करते हुए जबरदस्ती जिला मुख्यालय के प्रांगण में प्रवेश किया व सीड़ियों पर ख़डे होकर आन्दोलनकारियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारा आन्दोलन अभी गांधीवादी तरीके से अहिंसात्मक हैं और हम जिला प्रशासन को चेतावनी दे रहे हैं कि तत्काल विधायक सोनू सिंह को गिरफ्तार करें वरना आन्दोलन को और तेज किया जायेगा।

            जिलाधिकारी ने स्वयं उपस्थित होकर मांग-पत्र स्वीकार किया। इस पद यात्रा की अगुवाई के प्रमुख नेताओं में उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाँ0 रीता बहुगुणा जोशी, सांसद डाँ0 संजय सिंह के अतिरिक्त विधायक श्रीमती अमिता सिंह, पूर्व मंत्री मुईद अहमद,जयनारायण तिवारी, सुभाष त्रिपाठी, जिलां कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मकसूद आलम, बी.पी. सिंह, संदीप तिवारी 'पिन्टू' तथा अम्बेडकर नगर, जौनपुर एवं फैजाबाद के जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदि मौजूद थे।

 

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET