U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

Home>News       

पीलीभीत में सबसे यादा 84 प्रतिशत, संतरविदास नगर में 59.80 प्रतिशत मतदान

publised on : 2010-10-25.  Time 21:20 IST ,             Last update:  2010-10-25.  Time 21:25 IST

चौथे चरण में भी पश्चिम यूपी मेंं अधिक मतदान

Tags:
Lucknow. Oct. 25, 2010, UP Web News लखनऊ, 25 अक्टूबर, 2010। (उप्रससे)। यू.पी.वेब न्यूज

लखनऊ, 25 अक्टूबर (उप्रससे)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में भी पश्चिम उत्तर प्रदेश मतदान प्रतिशत में आगे रहा। यहां मध्य उत्तर प्रदेश तथा पूर्वांचल की अपेक्षा काफी अधिक मतदान हुआ। सबसे यादा मतदान पीलीभीत में 84 प्रतिशत तथा सबसे कम संतरविदास नगर में 59.80 प्रतिशत हुआ। बुन्देलखण्ड में सामान्य  मतदान हुआ। झांसी में 74 प्रतिशत मतदान हुआ।

            राय निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे यादा मतदान प्रदेश के पश्चिम के जिलों में हुआ। सहारनपुर में 83 प्रतिशत, गाजियाबाद में 80 प्रतिशत, जेपी नगर में 80.20 प्रतिशत,  मुरादाबाद में 83.80 प्रतिशत मतदान हुआ। बुन्देलखण्ड में सबसे यादा मतदान झांसी में 74 प्रतिशत तथा सबसे कम बांदा में 66 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह पूर्वाचल में श्रावस्ती में 79 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि संतरविदास नगर में सबसे कम 59.87 प्रतिशत मतदान हुआ।

पंचायत चुनाव की रंजिश में प्रत्याशियों के समर्थकों में फायरिंग से एक की मौत, चार घायल

लखनऊ, 25 अक्टूबर (उप्रससे)। पंचायत चुनाव की रंजिश में बीती रात देवरिया के रूद्रपुर क्षेत्र में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में गोली चलने से एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

            निर्वाचन आयोग के संयुक्त आयुक्त जे.पी.सिंह ने आज यहां बताया कि दूसरे चरण के मतदान के दौरान हुए विवाद में कल रात देवरिया जिले के रूद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उसार बाजार में गोली चल गई। उन्होंने बताया कि यहां प्रधान पद के दो प्रत्याशी प्रमोद यादव और रामेश्वर जायसवाल के समर्थकों के बीच रात आठ बजे विवाद हो गया। इसी विवाद में दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। फायरिंग में प्रमोद यादव पक्ष के अमरनाथ यादव (35) की मृत्यु हो गई। जबकि हीरालाल, रामेश्वर, धीरेन्द्र तथा राजन गम्भीर रूप से घायल हो गए। प्रत्याशी प्रमोद यादव ने दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है। ज्ञातव्य है कि दोनों प्रत्याशी का चुनाव सम्पन्न हो गया है। इनका चुनाव दूसरे चरण में था किन्तु बीती रात चुनाव के किसी विवाद पर दोनों पक्षों में सघर्ष हो गया।

नोएडा में प्रत्याशी समर्थकों के बीच संघर्ष, कैलाश अस्पताल में फायरिंग से दहशत

लखनऊ, 25 अक्टूबर। (उप्रससे)। जनपद गौतमबुध्दनगर में जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में हुई फायरिंग से एक व्यक्ति घायल हो गया। जबकि दूसरे पक्ष के प्रत्याशी समर्थक को कैलाश चिकित्सालय में फायरिंग कर घायल कर दिया गया। अस्पताल में फायरिंग से मरीजों और तीमारदारों में अफरातफरी तथा दहशत फैल गई। पुलिस ने फायरिंग करने वाले व्यक्ति के रिवाल्वर को जब्त कर लिया है। जबकि दोनों प्रत्याशियों के एक दर्जन समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

            जानकारी के अनुसार गौतमबुध्दनगर के थाना दनकौर अन्तर्गत ग्राम देवटा निवासी सुनील कुमार तथा योगेन्द्र भाटी जिला पंचायत के बार्ड संख्या 11 से सदस्य पद के प्रत्याशी हैं। दोनों के बीच बीती रात करीब साढ़े नौ बजे मण्डी श्यामनगर फाटक पर मारपीट तथा फयारिंग हो गई। इसी फायरिंग में प्रत्याशी सुनील कुमार का भाई दीपक कुमार गोली लगने से घायल हो गया। उसे कैलाश चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उधर दूसरे पक्ष योगेन्द्र का समर्थक रवीन्द्र उर्फ रवि भी घायल हुआ। इसे लेकर उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिरोही कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सालय में दोनों पक्षों के बीच फिर से मारपीट हो गई। रात करीब 11 बजे हुई मारपीट में दोनों पक्षों के बीच मारपीट बढ़ने पर अजीत ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। फायरिंग से अस्पताल में भगदड़ मच गई तथा तीमरदार और मरीजों में दहशत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अजीत का रिवाल्वर अपने कब्जे में ले लिया। दोनों प्रत्याशियों की ओर से मामले की परस्पर विरोधी रिपोर्ट दर्ज करायी गई हैं। जबकि चिकित्सालय में फायरिंग के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। 

 

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET