U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  Kushinagar:महिलाओं ने Voting में पुरूषों को पछाड़ा
Tags: Femal poll percentage 59.23 in Kushinagar
Publised on : 14 May 2014  Time 16:20
 

कुशीनगर 14 मई। लोकसभा समान्य निर्वाचन 2014 में कुशीनगर लोकसभा की महिलाओं ने मतदान कर पुरूषों को पछाड़ दिया। इस बार कुशीनगर लोक सभा की 59.23 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।  निर्वाचन विभाग के अनुसार कुशीनगर में सोमवार को सम्पन्न हुए मतदान में कुशीनगर लोक सभा के लिए कुल 56.50 प्रतिशत मतदान हुआ। खड्डा विधान सभा में सर्वाधिक 60.76 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 97778 पुरूष व 83090 महिला मतदाता शामिल थे। वही सबसे कम मतदान कुशीनगर विधान सभा में 54.35 फिसदी हुआ। जिसमें 100498 पुरूष व 89416 महिला मतदाताओं ने मतदान किया।
ज्ञातव्य हो कि कुशीनगर लोक सभा के पाॅच विधान सभा में कुल लगभाग 17 लाख मतदाताओं में लगभग 9 लाख 50 हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।पाॅच विधान सभा में कुल 5,05,413 पुरूष मतदाता व 4,44,376 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 54.31 फिसदी पुरूष मतदाता ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया वही कुशीनगर की महिला मतदाता पुरूषों के रिकार्ड को तोडती हुयी 59.23 प्रतिशत पर पहुच गयी। इस सम्बन्ध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामकेवल तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट आयोग को भेजी जा चूकी है। महिला मतदाता ने पुरूषों की अपेक्षा ज्यादा मतदान किया है। कुशीनगर लोकसभा में 56.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Girl friend से छेड़छाड़ की विरोध किया तो चाकू मारा देश को देंगे मजबूत सरकारः नरेन्द्र मोदी

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET