लखनऊ,08 अप्रैल।
राजधानी लखनऊ से सटी बाराबंकी सुरक्षित
संसदीय सीट पर इस बार रोचक मुकाबले के
आसार दिख रहे हैं। सपा, बसपा, भाजपा और
कांग्रेस सहित सभी दल यह सीट हथियाने के
चक्कर में हैं। ऐसे में मौजूदा कांग्रेस
सांसद पी.एल. पुनिया की राह आसान नहीं दिख
रही है। पिछले रिकार्ड को देखें तो यहाँ
पर हमेशा सपा और बसपा के बीच ही सीधी
टक्कर रही। हलांकि 2009 के लोकसभा चुनाव
में पीएल पुनिया के नेतृत्व में कांग्रेस
यह सीट जीतने में कामयाब हुई। इस बार भी
उनकी स्थिति मजबूत मानी जा रही है।
क्षेत्र में उनकी उपलब्धता और विकास के
कराये गये कार्यों के कारण कांग्रेस के
घोटालांे और सत्ता विरोधी लहर का असर भी
उन पर हावी नहीं दिख रहा है। छुटपुट घटनाओं
को छोड़ दे ंतो पार्टी कार्यकर्ताओं का दिल
जीतने में भी वह सफल रहे। 2009 में पुनिया
की जीत का प्रमुख मुस्लिम मतदाता थे। इस
बार भी बाराबंकी का मुस्लिम समाज पीएल
पुनिया के पक्ष मंे मतदान करने का मूड़ बना
चुका है। ऐसे में मुस्लिम मतों के बदौलत
सीट पर कब्जा करने की सपा की ख्वाहिश अधूरी
रह सकती है। बाराबंकी को मुस्लिम बहुल सीट
माना जाता है। यहाँ पर प्रत्याशियों के
भाग्य का फैसला मुस्लिम मतदाताओं पर
निर्भर करता है। इस बार भाजपा से प्रियंका
रावत, कांग्रेस से पीएल पुनिया,बसपा से
कमला प्रसाद रावत और सपा से राजरानी रावत
मैदान में हैं। जानकारों की मानें तो चारों
प्रत्याशी इस बार मजबूत स्थिति में नतीजा
किसी के भी पक्ष में जा सकता है।
केवल एक बार खिला है कमल
वहीं भाजपा रामलहर में 1991 और 1996 के
चुनाव में बहुत कम वोटों के अन्तर से जीत
से दूर रही वहीं 1998 में वैज्ञनाथ रावत
कमल खिलाने में कामयाब रहे,लेकिन कमल
ज्यादा दिन तक नहीं खिल रह सका। एक वर्ष
के बाद 1999 में हुए चुनाव में भाजपा सपा
के प्रत्याशी से हार गयी। इस बार मोदी लहर
के सहारे पार्टी कमल खिलाना चाहती है।
भाजपा प्रत्याशी प्रियंका रावत सवर्ण
मतदाताओं के भरोसे चुनावी जंग जीतना चाहती
है। इसके लिए उनका व्यापक जनसम्पर्क
अभियान भी जारी है।
1957 से इस सीट पर 1962,1967 और 1971 के
चुनाव में यह सीट सामान्य रही। उस समय इस
क्षेत्र के समाजवादी नेता राम सेवक यादव
की तूती बोलती थी। उनकी गिनती देश के कुछ
प्रमुख नेताओं में होती थी। 1957 से 1967
तक लगातार राम सेवक यादव सांसद चुने गये।
उनकी राजनैतिक साख का अंदाजा इसी से लगाया
जा सकता है कि 1957 में वह निर्दलीय ही
चुनाव जीते थे।
2012 के नतीजों पर नजर डालें तो जिले की
पाँचों विधानसभा पर सपा का कब्जा है। सभी
विधानसभाओं में दूसरे नम्बर पर बसपा
प्रत्याशी ही थे। कांग्रेस और भाजपा
प्रत्याशी कहीं तीसरे तो कहीं चैथे पायदान
पर थे। लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दे
महत्व रखते हैं इसलिए भाजपा और कांग्रेस
के मतों में इजाफा होगा।
रिकार्ड मतों से हम जीत दर्ज करेंगे-
पीएल पुनिया
मौजूदा सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी पीएल
पुनिया ने हिन्दुस्थार समाचार को बताया कि
यहाँ का वोटर बहुत जागरूक है। वह
सोच-समझकर जाति धर्म से उठकर वोट करता है।
इस बार हम पिछली बार से अधिक मार्जिन से
जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा
और लोकसभा चुनाव के अलग-मुद्दे होते हैं।
इसलिए जनता जानती है कि कौन हमारे लिए
बेहतर है उसी का चुनाव करेगी।
जनता भाजपा को जिताने का निर्णय कर चुकी
है- प्रियंका रावत
भाजपा प्रत्याशी प्रियंका रावत ने
हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि हमारे
मुकाबले में कोई नहीं है। भारतीय जनता
पार्टी बाराबंकी सीट जीत रही है। उन्होंने
कहा कि जनता निर्णय कर चुकी है और मोदी को
प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। इसलिए हर
जाति और वर्ग के लोग भाजपा के पक्ष में
मतदान करेंगे।
2009 के लोकसभा चुनाव में दलीय स्थिति
पार्टी प्रत्याशी नाम प्राप्त मत
कांग्रेस पी.एल.पुनिया 328418 विजयी
सपा राम सागर 160505
बसपा कमला प्रसाद 159837
भाजपा राम नरेश रावत 47660
कब किसने मारा मैदान
सन पार्टी नाम
2009 कांग्रेस पीएल पुनिया
2004 बसपा कमला प्रसाद रावत
1999 सपा राम सागर
1998 भाजपा वैजनाथ रावत
1996 सपा राम सागर
1991 जनता पार्टी राम सागर
1989 जनता दल राम सागर
1984 कांग्रेस कमला प्रसाद रावत
1980 जेएनपी रामकिंकर
1977 बीएलडी राम किंकर
1971 कांग्रेस कुँवर रूद्र प्रताप सिंह
1967 एसएसपी राम सेवक यादव
1962 एसओसी राम सेवक यादव
1957 निर्दलीय राम सेवक यादव
विधानसभा चुनाव 2014 में दलीय स्थिति
बाराबंकी विधानसभा
पार्टी प्रत्याशी प्राप्त मत मत प्रतिशत
सपा धर्मराज 82343 38.68
बसपा संग्राम सिंह 59573 27.99
कांग्रेस छोटेलाल यादव 23687 11.13
भाजपा संतोष सिंह 14912 07.01
कुर्सी विधानसभा
पार्टी प्रत्याशी प्राप्त मत मत प्रतिशत
सपा फरीज महफूज किदवई 80183 34.17
बसपा मीना गौतम 56246 23.97
भाजपा राजलक्ष्मी 34169 14.56
कांग्रेस निजामुद्दीन 16910 07.21
कुर्सी विधानसभा
रामनगर विधानसभा
पार्टी प्रत्याशी प्राप्त मत मत प्रतिशत
सपा अरविन्द कुमार सिंह 77428 33.38
बसपा अमरेश कुमार 45204 22.41
कांग्रेस कुँवर रामवीर सिंह 37257 18.47
भाजपा राम सजीवन वर्मा 7439 03.69
हैदरगढ़ विधानसभा
पार्टी प्रत्याशी प्राप्त मत मत प्रतिशत
सपा राममगन 63321 33.62
बसपा राम नारायण 51792 27.99
भाजपा कपिलदेव सिंह 40861 21.69
कांग्रेस आर.के.चैधरी 16593 08.81
जैदपुर विधानसभा
पार्टी प्रत्याशी प्राप्त मत मत प्रतिशत
सपा रामगोपाल 76869 37.79
बसपा वेद प्रकाश रावत 53828 23.66
कांग्रेस वैज्ञनाथ रावत 52010 22.87
भाजपा राम नरेश रावत 17867 07.86
|