U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
 
  बस्ती  
 
Home>News>Election.14>Basti

 
Basti
Candidate Party Votes
HARISH CHANDRA  DWIVEDI Bharatiya Janata Party 357680
BRIJ KISHOR SINGH "DIMPAL" Samajwadi Party 324118
RAM PRASAD CHAUDHARY Bahujan Samaj Party 283747
AMBIKA SINGH Indian National Congress 27673
ANAND RAJPAL Aam Aadmi Party 8407
PURUSHOTTAM PANDEY Peace Party 8172
SHIVPOOJAN RAJBHAR Suheldev Bhartiya Samaj Party 7063
KRISHNA KUMAR UPADHYAY ADVOCATE Independent 4823
RAM SHANKAR GUPTA Independent 4521
ARUN KUMAR Independent 3587
BHAGWANDAS Bahujan Sangharsh Party (Kanshiram) 3532
RAM KARAN ALIAS R.K. GAUTAM Bahujan Mukti Party 2803
SITA RAM Janvadi Party(Socialist) 2240
None of the Above None of the Above 10168
भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी ने सपा प्रत्याशी डिम्पल को दी करारी शिकस्त
33559 मतो से सपा प्रत्याशी पराजित, बसपा तीसरे तो कांग्रेस चैथे पायदान पर रही

बस्ती, उ0प्र0 समाचार सेवा, 16 मई 2014। नरेन्द्र मोदी की आंधी में न केवल सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी बल्कि दो लोकसभा चुनाव से इस सीट पर काबिज बहुजन समाज पार्टी का पैर न केवल बुरी तरह उखड़ गया बल्कि लोकसभा क्षेत्र की जनता ने धन बल, बाहुबल व मतदाताओ को खरीदने के प्रयास को धत्ता बताते हुए बस्ती 61 लोकसभा सीट पर कमल का फूल खिला दिया। भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी ने 33559 मतो से सपा प्रत्याशी बृजकिशोर सिंह डिम्पल को करारी शिकस्त दिया। वहीं बसपा प्रत्याशी तीसरे तथा कांग्रेस प्रत्याशी चैथे पायदान पर रहे।
बताते चले कि चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को 357673, सपा प्रत्याशी बृजकिशोर सिंह डिम्पल को 324114, बसपा प्रत्याशी रामप्रसाद चौधरी को 283745, कांग्रेस प्रत्याशी अम्बिका सिंह को 27673 मत प्राप्त हुये। वहीं आम आदमी पार्टी के आनन्द राजपाल को 8407, पीस पार्टी के प्रत्याशी पुरूषोत्तम पाण्डेय को 8172 मत, सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के शिवपूजन राजभर को 7063, निर्दल प्रत्याशी कृष्ण कुमार उपाध्याय एडवोकेट को 4823, निर्दल प्रत्याशी रामशंकर गुप्ता को 4521, निर्दल प्रत्याशी अरूण कुमार को 3587, बहुजन संघर्ष पार्टी कांशीराम प्रत्याशी भगवानदास को 3532, जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के सीताराम को 2240, बहुजन मुक्ति पार्टी के रामकरन उर्फ आर0के0गौतम को 2803 मत प्राप्त हुये। जबकि 10168 मतदाताओ ने नोटा का प्रयोग किया। लोकसभा क्षेत्र के कुल 1729959 मतदाताओं में 1048521 मतदाताओं ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। इनमें से 10168 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
जयन्त कुमार मिश्र, संवाददाता, बस्ती।

12 अप्रैल से होगा नामांकन प्रत्यासी का शपथ पत्र होगा आनलाइन
Tags: UP News, Basti MP Constituency
Publised on : 30 March 2014 Time: 18:26

बस्ती 30 मार्च। लोकसभा चुनाव के लिये 12 अप्रैल से नामांकन शुरु होगा। प्रत्यासी के साथ केवल चार लोग ही नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकेेगे। आचार संहिता के पालन में कोई ढिलाही नही बरती जायेगी।

यह जानकारी देते  हुये जिला निर्वाचन अधिकारी एके दमेले ने बताया की स्वतंत्र एवं निश्पक्ष चुनाव कराने के लिये राजनैतिक दलों से भी सहयोग मांगा जा रहा है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। आचार संहिता का पालन करने वाली टीमें क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रही है। बताया की नामांकन के लिये निर्दीष्ट स्थान तक केवल तीन वाहन लाये जा सकेगें,नामांकन स्थल से दो सौ मीटर की दूरी पर वाहन रोक दिये जायेगें। सुरक्षा की दृष्टि से नामांकन स्थल की वैरीकेटिंग भी करायी जायेगी। प्रत्यासी को चुनावी खर्च के लिये अलग से बैंक खाता खोलना पड़ेगा। प्रत्यासी के द्वारा दाखिल किये गये शपथ पत्र को आन लाइन किये जाने की व्यवस्था बनायी गयी है शपथ पत्र में प्रत्यासी के संपति तथा आपराधिक वृति का वर्णन होता है। शपथ पत्र आन लाइन करने से लोगों को अपने प्रत्यासी के बारें में जनकारी हो सकगी।

जिला और प्रदेष संगठन के बीच फंसा आप का टिकट
Tags: UP News, Basti MP Constituency
Publised on : 29 March 2014 Time: 18:20

बस्ती,29मार्च। लोकसभा चुनाव की गहमा गहमी “ाुरु हो गयी है,प्रमुख राजनैतिक दलों ने अपने अपने प्रत्यासी की घोशणा भी कर रखी है। आम आदमी पार्टी के प्रत्यासी की घोशणा अभी तक नही होने से राजनैतिक गलियारें में चर्चा है। आम आदमी पार्टी के द्वारा मंडल की अन्य सीटों पर प्रत्यासी की घोशणा हो जाने से भी यहां प्रत्यासी का इंतजार कुछ जादा ही हो रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार जिला और प्रदेष संगठन की खीच तान में यहां के प्रत्यासी की घोशणा नही हो पा रही है।
गौर तलब है की बस्ती लोकसभा सीट के लिये भाजपा ने हरीष द्विवेदी,सपा ने कैविनेट मंत्री के अनुज वृज किषोर सिंह डिंपल,बसपा ने निवर्तमान सांसद अरविंद चैधरी के चाचा तथा कप्तानगंज क्षेत्र के विधायक राम प्रसाद चैधरी तथा कांग्रेस ने रुधौली क्षेत्र के विधायक संजय प्रताप जायसवाल को अपना उम्मीदवार घोशित कर रखा है। कुछ और छोटे दलों के प्रत्यासी भी मैदान में है,दिल्ली विधान सभा के चुनाव में तेजी से उभरने वाली आम आदमी पार्टी ने झाड़ू चलाओं वेइमान भगाओं कार्यक्रम करके जनपद मंे सुर्खियां बटोरी थी। लोकसभा चुनाव में उसके तरफ से प्रत्यासी कौन होगा इसको लेकर भी उत्सुकता है। आम आदमी पार्टी के एक जिला स्तरीय पदाधिकारी कहते है की पार्टी बस्ती से भी प्रत्यासी मैदान में उतारने को तैयार है। जिला नेत्रत्व जहां एक अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति को प्रत्यासी बनवाने के प्रयास में है,वहीं उपर के लोग इस बात पर राजी नही हो रहे है। वह प्रत्यासी बाहर से भेजना चाह रहे है। दोनो में तालमेल के अभाव के चलते पार्टी का प्रत्यासी घोशित नही हो पा रहा है। उम्मीद की जा रही थी की 25 मार्च को केजरीवाल की बनारस की रैली के बाद प्रत्यासी की घोशणा जरुर हो जायेगी,लेकिन मामला अभी अधर में लटका हुआ है।

Notification: 12.04.2014
Nomination: 12-19 April 14
Withdrawal: 23.04.2014
Polling: 07.05.2014
Counting: 16.05.2014

   Candidate

 
 
 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET