U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
 
  कौशाम्बी  
 
Home>News>Election.14>Kaushambi

 
Uttar Pradesh - Kaushambi
Result Declared
Candidate Party Votes
VINOD KUMAR SONKAR Bharatiya Janata Party 331593
SHAILENDRA KUMAR Samajwadi Party 288746
SURESH PASI Bahujan Samaj Party 201196
MAHENDRA KUMAR Indian National Congress 31904
MOHAN LAL Independent 9180
SHRIPAL Bahujan Mukti Party 7341
MALTI DEVI Rashtriya Samanta Dal 6548
RAJENDRA SONKAR Lok Dal 6386
BEENA RANI Independent 4957
SWARNALATA SUMAN Aam Aadmi Party 3692
CHHEDDOO Independent 3340
None of the Above None of the Above 15155
Last Updated at 4:54 PM On 17/5/2014

 

आधी आबादी की जंगः महिला मांगे अपना अधिकार
Tags: UP News, Kaushambi MP Constituency, Congress
Publised on : 30 March 2014 Time: 20:32

कौशाम्बी 30 मार्च। देश की सभी लोकसभा सीटो के साथ कौशाम्बी की  सीट पर चुनाव का घमासान शुरू हो चुका है , पर कौशाम्बी की लोकसभा सीट में महिलाओ को प्रतिनिधित्व दिए जाने से कौशाम्बी की आधी आबादी अब इस लोकसभा चुनाव में बड़ी राजनैतिक पार्टियो से अपने  बीच महिला उम्मीदवार उतारने की मांग कर रही है

     समाजसेवा में लगी महिला नेता भी महिलाओ की आवाज उठाने के लिए कमर कस कर तैयार खड़ी है कौशाम्बी की महिलाओ ने लोकसभा चुनाव में इस बार प्रण किया है कि यदि इस लोकसभा सीट में महिला हितो की उपेक्षा वह कतई बर्दास्त नहीं करेगी , और अपने बीच की महिला उम्मीदवार को वह खुद समर्थन देकर महिला नेता को ही चुनाव में अपना बहुमूल्य वोट देगी कौशाम्बी की महिलाओ का यह साहस देख बड़ी राजनैतिक पार्टियो के उम्मीदवारो के पसीने छूट रहे है।

कौशाम्बी जिले में यह खँडहर नुमा इमारत में कभी रहने वाली एक महिला ने अग्रेजी शासन की जड़े हिलाकर कौशाम्बी की महिला शक्ति का लोहा पूरे देश में मनवाया , लेकिन समय के थपेड़ो के साथ ही लगातार उपेक्षा के दीमक ने आजादी की वीरांगना दुर्गा भाभी के आशियाने की तरह यहाँ की महिला शक्ति को भी कमजोर कर दिया आजाद भारत में कौशाम्बी की इस लोक सभा सीट से बड़ी राजनैतिक पार्टियो ने कभी भी महिला शक्ति को लोकसभा में महिला प्रतिनिधित्व की दावेदारी सौपने की कोशिश नहीं की कौशाम्बी की राजनीती को समझने वाले विश्लेषक इस बात को स्वीकार तो करते है ,पर महिला को लोकसभा के कौशाम्बी का प्रतिनिधित्व सौपे जाने के कारणो पर मौन साध लेते है।  लोकसभा सीट 50 यानि कौशाम्बी जो पहले चायल लोकसभा सीट के नाम से जाना जाता था यह सीट अनुसूचित जाति बाहुल्य होने के चलते सुरक्षित है साल 1952 से साल 1989 तक इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा है इसके बाद देश की राजनीती में बदलाव का असर इस सीट पर  दिखा और जनता दल , भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने भी इस सीट पर अपनी जीत दर्ज की है साल 1998 व् 2004 से 2009 के आम चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने अपनी जीत दर्ज की है   आजादी के बाद से अब तक कौशाम्बी की इस सीट पर किसी भी राजनैतिक पार्टी ने किसी भी महिला उम्मीदवार को लोक सभा में कौशाम्बी की जनता के प्रतिनिधित्व की जिम्मेवारी नहीं सौपी बदलते समय ने कौशाम्बी की महिलाओ को अब अपने अधिकारो के प्रति सजक होने के साथ जागरूक भी किया है महिला अधिकारो के लिए लगातार संघर्ष करने वाली महिलानेताओ के साथ कौशाम्बी की युवा महिलाओ ने भी एक सुर में अपने बीच की महिला को अपना प्रतिनिधित्व सौपने का मन बनाया है और पुरुष उम्मीदवारो के स्थान पर महिला उम्मीदवार को वोट देने की बात है महिलाओ का कहना है कि पुरुष उम्मीदवार के अपेक्षा महिला उम्मीदवार उनके दुःख दर्द को बखूबी समझती है

आम महिला- सरिता देवी, शहनाज परवीन आम

घर में चूल्हा चैका सभालने से लेकर हर फिल्ड में अपने हुनर का लोहा मनवा चुकी महिला शक्ति अब कौशाम्बी में भी अपना अधिकार लेने के लिए समय समय पर पुरुषो के साथ कन्धे से कन्धा  मिला कर खड़ी दिखाई पड़ती है सभी बड़ी राजनैतिक पार्टियो के जनसभाओ और प्रदर्शनों में महिलाओ की संख्या किसी भी मायने में पुरुषो से कम नहीं है बात अगर जनसँख्या की , की जाय तो यहाँ पर भी कौशाम्बी में महिलाये पुरुषो से कम  पड़ती आकड़ो के आधार पर जिले में 894790 पुरुषो में 809784 महिला है कौशाम्बी संसदीय सीट के वोटरो के आकड़ो पर नजर डाले तो कौशाम्बी की आधी आबादी की संख्या 16 लाख वोटरो में 7 लाख के करीब है जिसमे पुरुष वोटर 8 लाख के करीब है जनसँख्या और वोटरो के आकड़ो में अपना दम जोर शोर से दिखने वाली महिला शक्ति अब अपने लिए राजनैतिक प्रतिनिधित्व का मुकाम हासिल करना चाहती है महिला को उनका अधिकार दिलाने के लिए कौशाम्बी में सालो से संघर्ष कर रही महिला नेताओ का आरोप है कि देश की सत्ता में काबिज कांग्रेस की सर्वे सर्वा भी एक महिला है पर वह अपनी पार्टी में ही महिलाओ को तैतीस फीसदी अधिकारी नहीं दे रही है इतना ही नहीं दिल्ली की कुर्सी का सपना सजोये भारतीय जनता पार्टी भी महिलाओ को राजनीती में उचित स्थान नहीं दे रही है

महिला नेता बीना रानी, नेता पूनम संत 

कौशाम्बी लोकसभा सीट के भौगोलिक परिवेश और लोगो की आर्थिक हालत यहाँ की कृषि व्यवस्था पर निर्भर करती है ऐसे में बड़ी राजनैतिक पार्टियो में कांग्रेस , भाजपा , सपा और बसपा ने अपने उम्मीदवारो के रूप में पुरुषो पर ही अपना भरोषा जताया है कांग्रेस से महेन्द्र गौतम , भाजपा से विनोद सोनकर , सपा से शैलेन्द्र कुमार , और बसपा ने सुरेश पासी को उम्मीदवार बनाया है अब कौशाम्बी के महिलाओ की जागरूकता और अपने महिला साथी को ही अपना वोट देने की बात से बड़ी पार्टियो के सभी उम्मीदवारो के लिए जीत का सपना बिना महिला वोटरो के सहयोग के कैसे पूरा होगा यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।

Notification: 12.04.2014
Nomination: 12-19 April 14
Withdrawal: 23.04.2014
Polling: 07.05.2014
Counting: 16.05.2014

   Candidate

 
 
 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET