|
|
|
|
|
|
|
|
|
जेवर में बनेगा उप्र का तीसरा
अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अडडा
|
|
Tags: UP News, Jewor, Bulanndshahar
International Airport |
|
Publised
on : 02 April 2016, Last updated
Time 20:21 |
|
लखनऊ।
केन्द्र सरकार ने प्रदेश के
बुलन्दशहर के जेवर में आखिरकार एक
अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अडडा बनाने का
निर्णय लिया है। जेवर राष्ट्रीय
राजधानी क्षेत्र में आता है। इधर
राज्य सरकार ने कुशीनगर में भी
हवाईअडडा बनाने की तैयारी शुरू कर
दी है। इसके लिए कल ही भूमि पूजन
किया जाएगा।
जेवर में हवाई अडडा बनाने के लिए
केन्द्र सरकार अपना अनुमोदन देते
हुए यूपी सरकार से पिछले हफते
ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पालिसी, 2008
के तहत इस अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अडडे
के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर)
तैयार करने को कहा है। केन्द्रीय
नागरिक उडडयन और पर्यटन राज्यमंत्री
महेश शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार
ने जेवर में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई
अडडा बनाने की स्वीकृति दे दी है।
अगर इसका क्रियान्वयन हो गया तो
लखनऊ और वाराणसी के बाद यह सूबे का
तीसरा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
होगा।
श्री शर्मा ने बताया कि हमने पिछले
हफते राज्य सरकार को इसका अनुमोदन
करते हुए उनसे डीपीआर तैयार करने का
आग्रह किया। हालांकि केन्द्र सरकार
ने इस परियोजना का अनुमोदन कर दिया
है लेकिन सूबे की अखिलेश यादव सरकार
को इस प्रस्ताव की पुष्टि करनी होगी।
मंजूरी मिलते ही इस एयरपोर्ट का
निर्माण “डिजायन बिल्ड फायनेंस
आपरेट“ आधार पर किया जाएगा।
श्री शर्मा ने बताया कि इसके पहले
भारतीय एयरपोर्ट प्राधिकरण ने जेवर
में अन्तर्राष्टीय हवाई अ्डडे के
निर्माण पर यह कहते हुए आपत्ति जताई
थी कि राष्ट्रीय राजधानी में स्थित
अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अडडे की 150
किलोमीटर की परिधि में दूसरे
अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अडडे का
निर्माण नहीं किया जा सकता। इस नियम
में परिवर्तन के बाद नागरिक उडडयन
मंत्रालय ने जेवर में
अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अडडे निर्माण
के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया।
गौरतलब है कि जेवर में हवाई अडडे का
प्रस्ताव सबसे पहले 2001 में राज्य
की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने
रखा था। इसके लिए व्यापक अध्ययन
कराकर केन्द्र सरकार को आवश्यक
कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी थी।
|
|
|
औरैयाः आनलाइन शिकायतों पर फिसड्डी
सिस्टम |
|
|
लखीमपुर खीरीः नये डीएम आकाश दीप ने
संभाला कार्यभार |
प्रतापगढ़ में फिर दो वकीलों पर हमला,
गंभीर घायल, इलाहाबाद रिफर
|
|
गौतम बुद्ध के जीवन से शिक्षा ग्रहण
करनी चाहिए: जयदेव शास्त्री |
कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव,
दहेज हत्या का आरोप |
|
हरिहरपुर को हेरिटेज प्लेस बनाया
जाएगा: नवनीत सहगल |
आइसा चलायेगा भगतसिंह व अम्बेडकर
संदेश यात्रा |
|
यूपी के 29 जिलों के डीएम बदले, दो नए
कमिश्नर, 67 तबादले
|
आग से आधा दर्जन परिवार की गृहस्थी जलकर
राख |
|
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन की
सिफारिश मंजूर |
मुलायम सिंह की पुत्रवधु अपर्णा भी
राजनीति में, कैंट से लड़ेंगी चुनाव
|
|
रामपुर में आजम समर्थकों
ने फूंके राज्यपाल के पुतले |
भाजपा ने की आजम को मंत्रिमण्डल से
बर्खास्त करने की मांग |
|
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन के
आसार, केबिनेट की सिफारिश |
आजम के बचाव में उतरी
सपा, राज्यपाल पर ही जड़े तमान आरोप
|
|
सपा सरकार से जनता का इकबाल
खत्म-मौर्य |
लखनऊःपत्रकारपुरम्
सब्जी मण्डी में भीषण आग, 156 दुकानें
जलकर राख
|
|
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सिविल जज |
संदिग्ध दशा में दिव्यांग ने लगाई
फांसी, मौत |
|
महोबाः छेड़छाड़ का विरोध करने पर
जिंदा जलाने की कोशिश |
रिज्यूम आज की जरूरत, सीवी जीवन का
पाठ्यक्रमः राजुल जैन |
|
दिल्ली में डाक्टर को पीट-पीट कर मार डाला |
नियमानुसार रोका गया विधेयकः राज्यपाल |
|
|
|
|
|
|
News
source: UP Samachar Sewa |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|