U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

सपा कार्यकर्ता अपने वाहनों से हूटर उतारे:जिलाध्यक्ष

Tags: UP News, Hapur

Publised on : 02 April 2016,  Last updated Time 20:12

हापुड़-2 अप्रैल. जनपद की हापुड़ विधान सभा सीट से समाजवादी पार्टी से चुनाव मैदान में
उतारे गये तेजपाल प्रमुख ने कहा कि वह पार्टी की योजनाओं व विकास कार्यों
को लेकर प्रत्येक व्यक्ति के पास पहुंचेंगे। विधान सभा चुनाव उपरांत
हापुड़ सीट पर समाजवादी पार्टी की परचम लहरेगा।
श्री प्रमुख आज स्थानीय रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता
कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना पार्टी की
नीतियों का जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार ने चार
वर्ष के कार्यकाल में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य कराये है। जिसकी दूसरे
राज्य नकल करने में लगे है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रत्येक वर्ग के हित के लिए कल्याणकारी
योजनाएं चला रखी है। जिनका लाभ पात्रों तक नहीं पहुंच रहा है,वह योजनाओं
का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का कार्य प्रमुखता से करेंगे। जनता की
समस्याओं का निस्तारण करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
विधान परिषद सदस्य राकेश यादव ने कहा कि सपा सरकार ने
शिक्षा,बिजली,चिकित्सा आदि क्षेत्रों में इतना कार्य किया है,इतना पूर्व
में प्रदेश की सरकारों द्वारा नहीं किया है। उत्तर प्रदेश की अखिलेश
सरकार न चार वर्षों में अभूतपूर्व कार्य किये है।
जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर ने कहा कि हापुड़ विधान सभा सीट से सपा
मुखिया द्वारा घोषित किये गये प्रत्याशी तेजपाल प्रमुख को जिताने का
कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है। इस विधान सभा चुनाव में तेजपाल प्रमुख
चुनाव जीतकर इतिहास रचेंगे। शीघ्र ही जनपद में सपा का विशाल कार्यकर्ता
सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा कार्यकर्ता अपने वाहनों से हूटर
उतरवाये,अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्यवाही अमल में लाई
जायेगी। साथ ही कहा कि जिलाध्यक्ष को छोडक़र जिला व नगर स्तर की सभी
कमेटियां भंग पड़ी है।
इस अवसर पर सुघन रावत,पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध नागर,पूर्व जिला उपाध्यक्ष
जहीर सलमानी,राजकुमार त्यागी,हाजी साजिद हसन,प्रमोद कुमार
शर्मा,पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट,इकबाल कुरैशी,मनोज कर्णवाल,संजय
यादव,संजय अग्रवाल,अनुज गर्ग,पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह,दीपक
आजाद,कमाल मन्सूरी,वसीम मेवाती,नरेन्द्र द्रविड़,डा.राशिद,निसार
पेंटर,सीमा तनेजा,मंजू रानी,श्यामसुन्दर भुर्जी,राजेश शर्मा एडवोकेट आदि
उपस्थित थे।

औरैयाः आनलाइन शिकायतों पर फिसड्डी सिस्टम  
लखीमपुर खीरीः नये डीएम आकाश दीप ने संभाला कार्यभार प्रतापगढ़ में फिर दो वकीलों पर हमला, गंभीर घायल, इलाहाबाद रिफर
गौतम बुद्ध के जीवन से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए: जयदेव शास्त्री कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
हरिहरपुर को हेरिटेज प्लेस बनाया जाएगा: नवनीत सहगल आइसा चलायेगा भगतसिंह व अम्बेडकर संदेश यात्रा
यूपी के 29 जिलों के डीएम बदले, दो नए कमिश्नर, 67 तबादले आग से आधा दर्जन परिवार की गृहस्थी जलकर राख
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश मंजूर मुलायम सिंह की पुत्रवधु अपर्णा भी राजनीति में, कैंट से लड़ेंगी चुनाव
रामपुर में आजम समर्थकों ने फूंके राज्यपाल के पुतले भाजपा ने की आजम को मंत्रिमण्डल से बर्खास्त करने की मांग
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन के आसार, केबिनेट की सिफारिश आजम के बचाव में उतरी सपा, राज्यपाल पर ही जड़े तमान आरोप
सपा सरकार से जनता का इकबाल खत्म-मौर्य लखनऊःपत्रकारपुरम् सब्जी मण्डी में भीषण आग, 156 दुकानें जलकर राख
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सिविल जज संदिग्ध दशा में दिव्यांग ने लगाई फांसी, मौत
महोबाः छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिंदा जलाने की कोशिश रिज्यूम आज की जरूरत, सीवी जीवन का पाठ्यक्रमः राजुल जैन
दिल्ली में डाक्टर को पीट-पीट कर मार डाला नियमानुसार रोका गया विधेयकः राज्यपाल

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET