लखनऊ,
03 अगस्त। (उप्रससे)। भारतीय जनता पार्टी
प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने
बसपा'-सपा द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव
के लिए जारी प्रत्याशियों की सूची को जनता
को दिगभ्रमित करने वाली बताया।
श्री शाही ने जारी प्र्रेस वक्तब्य में कहा
कि भाजपा चुनाव में साफ छवि, जुझारू व
संघर्षशील छवि वालों को टिकट देगी। बसपा
द्वारा जारी सूची में 25 प्रतिशत लोगों के
घोषित टिकट बदल दिए गए और शेष टिकट भी बदले
जाने की संम्भवानाएं बनी हुई हैं। इन दलों
द्वारा अपराधियों, दागियों को टिकट दिए गए
हैं। यही हाल समाजवादी पार्टी का भी है।
जल्दबाजी में घोषित टिकटों तथा उनको बदलने
के कारण ये पार्टियां जनता के बीच उपहास
का पात्र बनकर रह गई हैं। आज ये प्रत्याशी
तो कल वो प्रत्याशी के कारण जनता इन दलों
को गम्भीरता से नहीं ले रही है। भाजपा
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी लगभग सभी
सीटों पर चुनाव लडेगी। प्रत्याशियों के
नाम की संस्तुति कर जल्द ही घोषणा के लिए
पार्लियामेन्टरी बोर्ड को भेज दी जाएगी।
सपा व बसपा दोनों दलों द्वारा प्रदेश को
जमकर लूटा गया है। मा0 सर्वोच्च न्यायालय
में दोनों दलों के मुखियाओं पर आय से अधिक
की सम्पत्ति का मामला विचाराधीन है।
कांग्रेस के रहमोकरम पर अभी तक मायावती व
मुलायम सिंह जेल जाने से बचे हुए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा
सत्ताा में आने पर इन दलों द्वारा जनता के
धन की लूट करने वालों के खिलाफ कठोर
कार्रवाई करेगी। बलात्कार, हत्या और अन्य
आरोपों के दोषियों को जेल में डाला जाएगा।
चीनी मिलों की बिी में हुई सरकार और
बिचौलियों की लूट का हिसाब किताब उनसे लिया
जाएगा। जनता के बीच भाजपा इन दलों की लूट,
भ्रष्टाचार, आदि का भंडाफोड़ कर रही है।
पार्टी ने बसपा राज में 2 लाख 54 हजार
करोड़ की लूट के प्रमाण सहित दस्तावेज
प्रेस में जारी किए है।
भ्रष्टाचार के मामले में फंसे बसपा मंत्री
त्यागपत्र दें: विजय पााठक
लखनऊ, 03 अगस्त। (उप्रससे)। भारतीय जनता
पार्टी ने लोकायुक्त रिपोर्ट में
भ्रष्टाचार के मामले में बसपा सरकार के
मंत्री का नाम आने के बाद आरोपित मंत्री
को पद से हटाए जाने की मांग की है। प्रदेश
प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने महामहिम
राज्यपाल से लोकायुक्त रिपोर्ट के माध्यम
से भ्रष्टाचार के मामले में घिरे मंत्रियों
के विरूध्द कठोर कार्रवाई हेतु तत्काल
हस्तक्षेप किए जाने की मांग की।
पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत
करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय
बहादुर पाठक ने कहा कि प्रदेश में बसपा
सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल के
सदस्यों के बीच बडे-बडे भ्रष्टाचार व
घोटालों को अंजाम देने की होड़ शुरू हो गई।
पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार ने संस्थागत
रूप ले लिया। प्रदेश में चल रही सरकारी
योजनाओं में पार्टी फंड के नाम पर जमकर
लूट खसौट की गई। प्रदेश के इतिहास की
भ्रष्टतम मायावती सरकार के कार्यकाल में
वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी सहित कई अन्य
सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने
वसूली से तंग आकर आत्महत्या कर ली। जबकि
राजधानी लखनऊ में सत्तााशीर्ष के इशारे पर
दो-दो सीएमओ व एक डिप्टी सीएमओ की हत्या
हो जाती है।
श्री पाठक ने कहा कि प्रदेशमें भ्रष्टाचार
के मामले लगातार बढते गए लेकिन मुख्यमंत्री
भ्रष्टाचारियों के विरूध्द कार्रवाई के
बजाय उन्हें बचाती रही। बसपा सरकार के
मंत्रियों द्वारा अंजाम दिए जाने वाले
घोटालों व भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त ने अपनी
रिपोर्ट में कई सवाल ख़डे किए हैं।
लोकायुक्त ने मंत्रियों द्वारा की गई
अनियमितताओं के विरूध्द प्राप्त शिकायतों
की जांच कर सरकार के कई मंत्रियों को
भ्रष्टाचार में लिप्त पाया बताया है।
लोकायुक्त रिपोर्ट में साफ हो गया है कि
बसपा सरकार में सत्ता शीर्ष से लेकर निचले
स्तर तक भ्रष्टाचार फल फूल रहा है।
प्रवक्ता ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री में
जरा भी नैतिक साहस हो तो लोकायुक्त द्वारा
जिन मंत्रीयों पर उंगली उठाई गयी उन्हें
तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें और ऐसे
ही अन्य प्रभावी नेताओं और अधिकारियों
द्वारा किए गए भ्रष्टाचार व घोटालों की
जांच कर कठोर कार्रवाई करें।ं
किसानों की जमीन को जबरन कोड़ियों के भाव
खरीद कर निजी लाभ के मामले में काग्रेस ने
बसपा को पिछे छोड़ा- किरीट सोमैया |