,मुरादाबाद
10 अगस्त। (उ.प्र.समाचार सेवा)।
Moradabad, August, 10, U.P.Samachar Sewa.
मुरादाबाद शहर में रात में भड़का दगा मध्य
रात्रि में भी जारी रही। स्थिति पर
नियंत्रण करने के लिए आधी रात को जिला
प्रशासन ने शहर के छह थाना क्षेत्रों
कोतवाली, कटघर, मझोला, गलशहीद,नागफनी और
मुगलपुरा में कर्फ्यू लगा दिया है। हालात
पर काबू पाने के लिए पुलिस की मदद के लिये
शहर में पीएसी और आरएएफ बुला ली गई है।
पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
किया गया है। उपद्रव मे एक दर्जन लोगों के
घायल होने की सूचना है। आधे से ज्यादा शहर
की स्थिति बेहद खऱाब है। कई स्थानों पर
आगजनी और लूटपाट की घटनाएं हुई हैं। आधा
शहर उपद्रव की चपेट में है। एकमात्र सिविल
लाइन इलाका शांत है। बाकी शहर की हालत
बेहद खऱाब है।
तीन दिन से चल रहा था बबाल
नगर में तीन दिन से बबाल चल रहा था। मामला
गत रविवार को उस समय गर्माया था, जब
कांवडियों के रास्ते के विवाद को लेकर
तनाव हो गया था। इसके बाद मंगलवार की सुबह
दससराय के शिव मन्दिर में सर्वदलीय हिन्दू
संगठन की बैठक हुई। इस बैठक के बाद
कुछ लोगों की भीड़ सड़कों पर उतर आयी थी
तथा नारेबाजी करने लगी थी। इस भीड़ ने कुछ
वाहनों मे तोड़फोड़ कर दी थी। इसके बाद
दूसरा पक्ष भी सामने आ गया। उसने भी पथराव
शुरु कर दिया। इसके बाद देर शाम दोनो पक्ष
आमने सामने आ गए। उधर गलशहीद क्षेत्र में
भीड़ ईदगाह रोड़ पर उतर आयी। भीड़ ने वाहनों
पर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी शुरु कर दी।
|