U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
बी. एड की एक हजार सीटों के लिए बनेंगे पूल
Tags: Rohilkhand University Bareilly, B.Ed
Publised on : 2011:08:11       Time 19:25                  Update on  2011:08:11       Time 19:25     

बरेली , 11 अगस्त। (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा) Bareilly , August, 11, U.P.Samachar Sewa. बरेली : 21 दिन चली बीएड काउंसलिंग के बाद भी एक हजार सीटें खाली रह गई।
अब इन्हें भरने के लिए पूल बनाए जा रहे हैं। पंद्रह अगस्त की छुट्टी के
बाद इन सीटों के लिए प्रवेश शुरू किए जाने की तैयारी है। बीएड संयुक्त
प्रवेश परीक्षा की पहले चरण की काउंसिलिंग 14 से 27 जुलाई तक और दूसरी
काउंसिलिंग 3 से 9 अगस्त से चली थी। 21 दिन की काउंसिलिंग के बाद भी
प्रदेश की सवा लाख सीटों पर प्रवेश पूरे नहीं हो सके। जबकि आयोजन करा रही
रुहेलखंड यूनिवर्सिटी ने 3 लाख 96 हजार रैंक तक के अभ्यर्थियों को
काउंसिलिंग के लिए बुलाया था। खास रहा है कि विज्ञान और कृषि वर्ग के कम
छात्र ही प्रवेश लेने पहुंचे। बुधवार को दूसरी काउंसिलिंग के अंतिम दिन
का रिजल्ट जारी कर दिया गया।कोआर्डिनेटर प्रो. वीपी सिंह ने कहा विज्ञान
वर्ग की करीब एक हजार सीटें खाली रह गई, जिन्हें पूल के जरिए भरा जाएगा।
यूनिवर्सिटी ने अब इसकी तैयारी शुरू कर दी है। दूसरी काउंसिलिंग के अंतिम
दिन काउंसिलिंग में आने वालों को फीस जमा करने के लिए तीन दिन का समय
दिया गया है। इसलिए माना जा रहा है कि 12 अगस्त तक खाली एक हजार सीटों
में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। इसके बाद ही पांच-पांच हजार अभ्यर्थियों के
पूल बनाए जाएंगे। पहले रक्षाबंधन और फिर 15 अगस्त की छुट्टी होने के कारण
अगली प्रवेश प्रक्रिया 16 अगस्त से ही शुरू हो सकेगी। बंद होंगे
काउंसिलिंग केंद्र पूल सिस्टम के जरिए सीटें भरने की प्रक्रिया को अभी
अंतिम रूप नहीं दिया गया है। हालांकि यह तय हो चुका है कि प्रदेश में
बनाए गए तीस काउंसिलिंग केंद्रों को खत्म कर दिया जाएगा।

 

Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET