U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

यूपी की कानून व्यवस्था पर वाम दलों ने भी जतायी चिंता
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Lucknow, CPI(M), CPI(ML), CPI, SUCI(C)
Publised on : 03 Augast 2016,  Last updated Time 17:36

लखनऊ ,  03 अगस्त 2016 । (उ.प्र.समाचार सेवा)। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर वाम पंथी दलों ने भी चिंता व्यक्त की है। वामपंथी विचारधारा के छह प्रमुख दलों के नेताओं ने एक संयुक्त वक्तव्य जारी करके कहा है कि प्रदेश में अपराधी निर्भय होकर घूम रहे हैं। उन्हें प्रदेश मे किसी तरह का कोई भय नहीं है। इन दलों के नेताओं ने मांग की कि बुलन्दशहर काण्ड के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

सीपीआई(एम) के राज्य कार्यालय में आहूत बैठक में कहा गया कि बुलन्दशहर की घटना ने पूरे प्रदेश को आहत कर दिया है। महिलाओं में भय व्याप्त है। महिलाओं घरों से निकलने से डरने लगी हैं। सपा के कुछ नेताओं ने बयान देकर इन घटनाओं की भयावहता को कम करके आंकने की कोशिश की है। इसी कारण दलित और महिला उत्पीड़न की घटनाओं में उत्तरोत्तर बढ़ोत्तरी हो रही है। बैठक में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव हीरालाल यादव, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (एमएल) के अरुण, एसयूसीआई(सी) के जगन्नाथ वर्मा, आल इण्डिया फार्रवर्ड ब्लाक के आरके सिंह तथा भाकपा के अरविन्द राज स्वरूप, माकपा के प्रेमनाथ राय, जयप्रकाश एवं पुष्पेन्द्र वर्मा ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्ष सीपीआई के राज्य सचिव गिरीश ने की।

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET