U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

सीतापुर में दलित युवक को गाड़ी में बांधकर घसीटा
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Dalit atrocity in Sitapur
Publised on : 03 Augast 2016,  Last updated Time 17:43

सीतापुर, 03 अगस्त 2016 । (उ.प्र.समाचार सेवा)। पिसावां थाना इलाके में पुलिसिया टेरर को जमीदोज करते हुये कुछ दबंगो ने एक दलित युवक की मामूली कहा सुनी के चलते गाड़ी में बांधकर डामर पर घसीटने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। इस मामले का शर्मनाक पहले तो यह है कि पिसावां थाना पुलिस ने युवक को घसीटने की बजाय महज गाड़ी को ऊपर चढ़ाने की बात कहते हुये सम्बन्धित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक दबंगो को पुलिस गिरफ्तार नही कर सकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना इलाके के ग्राम बरगावां निवासी टीटू पुत्र मिही लाल बीती शाम को आठ बजे अपने बहनोई को पड़ोसी जनपद लखीमपुर खीरी के मैगलगंज कस्बे में छोड़ कर वापस घर की ओर आ रहा था, तभी बरगावा तिराहे पर दबंगो मे शुमार चार-पांच लोग शराब पीकर बीचो बीच रोड पर हंगामा कर रहे थे। इस पर टीटू ने कहा भइया हट जाओ निकल जाने दो बाद में शोर शराबा करो इस पर ये सब उग्र होकर के टीटू को लाठी डंडो से मारने पीटने लगे जिससे वो गम्भीर रूप से घायल हो कर बेहोश हो गया, दरिदों की दरिंदगी इतने पर भी नहीं रुकी तो उन्होंने पीडित को मारूति वैन मै बांध कर डामरी कृत रोड़ पर काफी दूर तक घसीटा। जिससे उसके शरीर की खाल कई जगह से डैमेज हो गई। वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने जब इसका विरोध किया तो दबंग युवको ने जान से मार देने की धमकी देते हुये मौके से फरार हो गये। इस सन्दर्भ में पिसावां थानाध्यक्ष श्यामवीर यादव ने बताया की सम्बन्धित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET