U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

बुलन्दशहर काण्डः सरकार सीबीआई जांच को तैयार
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News,Bulandshahar rape case
Publised on : 04 Augast 2016,  Last updated Time 23:59

लखनऊ, 04 अगस्त 2016 । (उ.प्र.समाचार सेवा)। बुलन्दशहर के सामूहिक बलात्कार काण्ड पर मचे बवाल के बीच मुख्यमत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि वह इस मामले की सीबीआई जांच को भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। यादव ने कहा कि पीडित परिवार जो भी मदद मांगेगा उसे दी जाएगी।

भाजपा पर राजनीति करने का आरोप

राजभवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राजनीतिक दल इस मामले पर पीडित परिवार को भडकाकर राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। उन्होंने नाम लेकर भाजपा पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग परिवार से बंद कमरे में मिलते हैं। वह उन्हें क्या समझा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटना दुखद और शर्मानाक है। इस पर विपक्षी दलों को राजनीति नहीं करनी चाहिए और विवेक से काम लेना चाहिए। उन्होने कहा कि इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट में कराई जाएगी और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवायी जाएगी।

पीडित परिवार को फ्लैट आबंटित

बुलन्दशहर में सामूहिक बलात्कर से प्रभावित परिवार को सरकार ने गाजियाबाद में दो फ्लेट आबंटित किये हैं। उन्हें ये फ्लैट अर्थला में आबंटित किये गए हैं। शाम को ही जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने आबंटन पत्र जारी करके परिवार को उपलब्ध करा दिये हैं।

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET