U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

ठेकेदार से कमीशन नहीं मिलने पर डकैतों ने मजदूरों को पीटकर घायल किया
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Chitrakoot
Publised on : 07 Augast 2016,  Last updated Time 21:11

ित्रकूट, 07 अगस्त 2016 । ( उ.प्र.समाचार सेवा)। ठेकेदार से कमीशन नहीं पहुंचने पर डकैत गिरोह ने थाना बहिलपुरवा क्षेत्र में एक दर्जन मजदूरों को मारपीट कर घायल कर दिया। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

थाना बहिलपुरवा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खांच मजरा रूकमाबुजुर्ग में आरसीसी की सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है ।बीती रात्रि में गैंग लीडर बबुली कोल ने अपने गैंग के अन्य साथियों के साथ ग्राम खाॅच पहंुचकर ठेकेदार से कमीशन न मिलने पर मजदूरों को बन्दूक की बटों से मारपीटा । जिसमें सुरेश, श्रीमती गरीबिया पत्नी रामनाथ,  मोतीलाल,  अमरजीत, रामनाथ, श्रीमती सावित्री पत्नी मोतीलाल,  उमाशंकर, श्रीमती बेसनियाॅ पत्नी जोगी, श्रीमती केशनियाॅ पत्नी रामपाल, राम नारायन, श्रीमती राम संवारी पत्नी राम नारायन, विजय व श्रीमती कमला पत्नी शिव नारायन निवासीगण खाॅच मजरा रूकमाबुजुर्ग को चोटें आयी। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल कर्वी में दाखिल कराया गया ।
इस संबंध में थाना बहिलपुरवा पर मु0अ0सं0 99/16 धारा 147/148/149/ 307/ 386/324/504/506 भादवि व 12/14 डीए एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना की सूचना पर आसपास के थानों की पुलिस एवं पीएसी बल द्वारा मौके पर पहंुच कर डकैत गैंग की तलाश हेतु सघन काम्बिंग की जा रही है ।
 

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET