U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

लैंगिक संवेदीकरण पर पुलिसकर्मियों की कार्यशाला 13 को
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Police, Gender Sensitisation
Publised on : 11 Augast 2016,  Last updated Time 20:43

लखनऊ, 11 अगस्त 2016 । ( उ.प्र.समाचार सेवा)। यूपी पुलिस प्रदेश में महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों की रोकथाम के लिए एक दिवसीय लैंगिक संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित करेगी। कार्यशालाओं का आयोजन प्रदेश के सभी 18 परिक्षेत्रों में 13 अगस्त को किया जाएगा। इनके आयोजन के लिए पुलिस महानिदेशक कार्यालय से प्रत्येक कार्यशाला के एक-एक अपर पुलिस महानिदेशक अथवा महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी को नामित किया गया है। ये अधिकारी कार्यशालाओं की अध्यक्षता करेंगे।

कार्यशाला में परिक्षेत्र के समस्त जनपदों के सभी थानों से 01 उ0नि0, 01 हेड मुहर्रिर तथा 01 आरक्षी (मुंशी), जिला मुख्यालय से अधिक से अधिक संख्या में उपलब्ध महिला पुलिस कर्मी भाग लेंगे । इसी के साथ परिक्षेत्र/परिक्षेत्र के प्रत्येक जनपद के महिला प्रकोष्ठ में नियुक्त कर्मियों द्वारा भी इस कार्यशाला में प्रतिभाग किया जायेगा। कार्यशाला में महिलाओं की सुरक्षा सम्बन्धी, विधि सम्बन्धी तथा शासन द्वारा उनकी सुरक्षा हेतु बनायी गयी सभी प्रक्रियाओं को विस्तार से भली भाॅति अवगत कराया जायेगा । वर्तमान में प्रदेश पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न पहल जैसे महिला सम्मान प्रकोष्ठ का विकल्प, साथी, आशा ज्योति केन्द्र, वूमेन पावर लाइन-1090 आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी समस्त प्रतिभागियों को दी जायेगी ।
 

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET