U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

हड़बड़ी में सीएम कर रहे हैं अधूरी योजनाओं का लोकार्पणः भाजपा
Tags: BJP, Hraydainarayan Dixit, BJP Chief Spoksperson
Publised on : 01 December  2016,  Last updated Time 17:59
लखनऊ, 01 दिसम्बर 2016। (उ.प्र.समाचार सेवा)। भारतीय जनता पार्टी ने सपा सरकार पर हड़बड़ी में अधूरी योजनाओं का लोकार्पण करने का आरोप लगाया और कहा कि चुनाव में अपने सफाए की आशंका से डरी सपा अधूरी योजनाओं का भी श्रेय लेने में जुट गई है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने आज संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा एक्सप्रेस हाई-वे अधूरा है। मुख्यमंत्री का अपना कार्यालय लोक भवन भी अधूरा है, जे0पी0 कन्वेशन संेटर भी अधूरा है। गोमती रिवरफ्रंट भी अधूरा है। मेट्रो परियोजना भी अधूरी है। ‘पूरे हुए वादे’ की बात झूठी है।
श्री दीक्षित ने मेट्रों परियोजना को अधूरा बताते हुए कहा कि केन्द्र का धन लगने के बावजूद राज्य सरकार ने क्षेत्रीय सांसद व केन्द्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह को निमंत्रण नहीं दिया। कल गृहमंत्री राजधानी में कार्यक्रम में है। मुख्यमंत्री उनसे बात करके कार्यक्रम को आगे-पीछे कर लेते तो कार्यक्रम की गरिमा बढ़ती। श्री दीक्षित ने राज्य सरकार पर अधूरी योजनाओं का श्रेय लूटने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य के कोने-कोने अधिकांश योजनाएं अधूरी है। काम पूरा नहीं हुआ। जनता इसका बदला लेगी।
   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET