U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

बैंक में महिला ग्राहक की मौत पर हंगामा, भागे कर्मचारी
Tags: Pratapgarh, SBI
Publised on : 01 December  2016,  Last updated Time 18:10
प्रतापगढ़ 01 दिसम्बर 2016। (उ.प्र.समाचार सेवा)। पैसे के अभाव में इलाज न मिल पाने के कारण गुरुवार को स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा में एक बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। ग्राहकों ने बवाल मचाया तो मुख्य प्रबन्धक और अन्य कई स्टाफ बैंक छोड़कर भाग खड़े हुये। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने पर सभी लौटकर वापस आ सके।

कोंहडौर थाना क्षेत्र के मंगापुर हतिसारा गाँव की बुजुर्ग महिला करमैता देवी पारिवारिक पेंशन पाती हैं। गुरुवार को पैसा निकलने स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा में आई थी। बैंक कर्मियों ने 2000 हजार रुपये से ज़्यादा देने से मना कर दिया। महिला के इलाज के लिये ज्यादा पैसे की आवश्यकता थी। घंटों से माँ की तबियत ख़राब देख बैंक कर्मियों से परिवार के लोगों ने भी मदद की गुहार लगाया। लेकिन बैंककर्मी पसीजे नहीं। अन्तत: पैसे के आभाव बैंक के अंदर ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत होने पर उपस्थित ग्राहकों ने बवाल मचाना शुरू कर दिया, जिससे घबराकर मुख्य प्रबन्धक और अन्य कई स्टाफ बैंक छोड़कर भाग खड़े हुये। सूचना पर अधिकारियों ने बैंक में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया, और बड़ी मुश्किल से उग्र भीड़ पर काबू पाया जा सका।
   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET