U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

पीएम मोदी ने चेन्नई पहुंचकर जयललिता को दी श्रद्धांजलि
Tags:Tamilnadu, Chennai, AIADMKA CHIEF #J.JAYALALITHA, HOMEGE BY PM NARENDRA MODI
Publised on : 06 December 2016,  Last updated Time 14:24

चेन्नई, 06 दिसम्बर 2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री स्व. जे. जयललिता को श्रद्धांजलि देने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर बाद यहां पहुंचे। उन्होंने राजाजी हाल पहुंचकर जयललिता के पार्थिव  शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके साथ केन्द्रीय मंत्री वैंकैया नायडु भी थे। प्रधानमंत्री मोदी चेन्नई एयरपोर्ट से सीधे राजजी हाल गए जहां जयललिता का शव रखा गया था।

ज्ञातव्य है कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का सोमवार की रात 11.30 बजे अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था। उन्हें एक दिन पहले दिल का दौरा पड़ने के कारण चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जयललिता के निधन के बाद रात करीब तीन बजे उनके शव को राजाजी हाल में जनता के दर्शनों के लिए रखा गया। यहां रात से ही लोगों की भारी भीड़ उम़ड़ पड़ी है। उनके अन्तिम दर्शन के लिए समर्थक बेचेन हैं। वे किसी भी हालत में अम्मा की अन्तिम बार एक झलक देख लेना चाहते हैं। राजजी हाले के बाहर किसी जनसमुदाय के समद्र जैसा दृश्य है। यहां दर्शनों के लिए बेककरार जनता को नियंत्रित करने में पुलिस को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि तड़के करीब साढ़े तीन बजे पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ गया।

   
   
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET