U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
Uttar Pradesh B.J.P. News
दिग्गजों की प्रतिष्ठा बचाने को मैदान में उतरे आडवाणी
Tags: BJP, L.K.Adwani

 

 

Publised on : 03  February  2012       Time  17:33

लखनऊ, 03 फरवरी। (उप्रससे)। विधान सभा चुनाव 2012 में दिगजों  की प्रतिष्ठा बचाने के लिए पार्टी के शीर्षस्थ नेता लालकृष्ण आडवाणी मैदान में उतरे हैं। श्री आडवाणी शनिवार से राय के चुनाव में चुनिंदा सीटों पर प्रचार करेंगे। वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही और अयोध्या विधान सभा सीट से प्रत्याशी लल्लू सिंह के निर्वाचन क्षेत्रों में जनसभाएं आयोजित कर पार्टी के लिए वोट मांगेंगे।

      भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के चुनाव में किसी भी हालत में प्रतिष्ठी की सीटों को जीतना चाहती है। पार्टी की कोशिश है प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही हर हाल में चुनाव जीतें। इसी तरह पार्टी को अयोध्या में जीत का परचम लहराना भी आवश्यक है। क्योंकि पार्टी की पहचान अयोध्या आन्दोलन से जुड़ी है। इसलिए उसके लिए अयोध्या भी प्रतिष्ठा की सीट है। इस सीट पर उसके पुराने प्रत्याशी लल्लू सिंह उम्मीदवार हैं। श्री सिंह को जिताने के लिए पार्टी हर संभव प्रयास कर रही है। इन दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए जहां अन्य नेता दौरा कर चुके हैं। वहीं अब शीर्षस्थ नेता लालकृष्ण आडवाणी को मैदान में उतारा गया गया है।

      श्री आडवाणी शनिवार को राजधानी पहुंच कर सीधे प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन क्षेत्र पथरदेवा (देवरिया) के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे कल ही चुनाव सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद श्री आडवाणी फैजाबाद आकर यहां अयोध्या विधान सभा सीट के पार्टी प्रत्याशी लल्लू सिंह के समर्थन में जन सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीमनोहर जोशी भी कल ही गोरखपुर और कुशीनगर जनपदों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। श्री जोशी गोरखपुर ग्रामीण और कुशीनगर विधान सभा सीटों पर सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राय सभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली भी कल सभाओं को संबोधित करेंगे। श्री जेटली कल रामपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

योगी की दूर हुई नाराजगी, प्रचार को राजी

लखनऊ, 03 फरवरी। (उप्रससे)। भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ की नाराजगी दूर हो गई है। अब वे पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने को राजी हो गए हैं। श्री योगी शनिवार को गोरखपुर के आस-पास के इलाकों में प्रचार करेंगे।

      ज्ञातव्य है कि पार्टी में बसपा के पूर्व नेता रहे बाबू सिंह कुशवाहा को शामिल किये जाने पर योगी आदित्यनाथ नाराज हो गए थे। इस कारण उन्होंने पार्टी के पक्ष मे प्रचार करने से भी मना कर दिया था। किन्तु बाद में पार्टी नेतृत्व द्वारा समझाए जाने तथा कार्यकर्ताओं के आग्रह पर वे प्रचार करने को राजी हो गए हैं। श्री योगी कल महाराजगंज जिले की विधान सभा सीट महाराजगंज, बलरामपुर की विधान सभा सीट तुलसीपुर, सिध्दार्थनगर की विधान सभा सीट डुमरियागंज, संतकबीर नगर की विधान सभा सीट मेंहदावल तथा गोरखपुर की विधान सभा सीट कैंम्पियरगंज में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

News source:    U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET