U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
बीएसएफ जवान ने साथी की एके 47 से खुद को गोली मारी
Tags:
Publised on : 2011:06:22       Time 22:27                     Update on  2011:06:22       Time 22:27

डॉ. राधारमण चित्रांशी
वाराणसी, 22 जून। (उप्रससे)। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान ने अपने साथी की ए.के. 47 राइफल अपने शरीर में 5 गोली मार कर छलनी कर लिया। उस गम्भीरावस्था में एक प्राइवट नर्सिंग होम मे भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार तमिलनाडू निवासी ए.प्रकाश नामक जवान हवाई अड्डे के डिप्टी कमाण्डेंट के कार्यालय में ड्राफ्ट्समैन के पद पर कार्यरत है।आज दोपहर लगभग 2 बजे वह लघुशंका करने हेतु कार्यालय से निकला। वह लघुशंका करने हेतु जा रहा था। उसी समय वहाँ रामगिरी नामक जवान जो ए.के. 47 लिए हुए था। वह भी लघुशंका करने जा रहा थअ। ए. प्रकाश ने उससे कहा कि वह उसे अपनी राइफल देकर लघुशंका करने जाय। इस पर गिरी ने उसे ए.के. 47 राइफल दे दिया। प्रकाश राइफल लेकर शौचालय में घुस गया। अन्दर जाकर उसने शौचालय के अन्दर की सिटकिनी बद कर लिया। अन्दर उसन राइफल का ट्रीगर पैर से दबा कर अपने को 5 गोली मार लिया। गोली की आवाज सुनकर वहाँ काफी संख्या में सुरक्षाकर्मी पहुँच गये। लोगो ने शौचालय का दरवाजा खुलवाना चाहा तो वह अंदर से बंद था। कर्मियो ने किसी तरह से दरवाजा तोड़ कर अन्दर घुसे वहाँ ए. प्रकाश लहुलुहान होकर गिरा पडा था। उसे सीने, पेट, कमर, गर्दन व हाथ में कुल 5 गोलिया लगी थीं। आनन फानन में हवाई अड्डा अधिकारियों ने एम्बुलेंस बुलवा कर उसे उपचार हेतु वाराणसी नगर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भिजवाया। जहाँ ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने पाँचों गोलियाँ निकाल लिया। उसकी दशा अभी भी गम्भीर बनी हुई है। हावई अड्डा सूत्रो के अनुसार ए. प्रकाश अविवाहित है तथा उससे किसी से प्रेमप्रपंच चल रहा ह। घटना को अंजाम देने के पूर्व उसने अपन मोबाइल से किसी से बात किया। उसी के बाद वह काफी उदिग्न होगया। इसके बाद उसने आत्महत्या करने के उद्देश्य से साथी की राइफल से अपने को गोलियों से छलनी कर लिया। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। फुलपुर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जिस ए.के. 47 से गोली चली थी उसे कब्जे में ले लिया है।
बिजली का करेन्ट लगने से महिला सहित तीन की मृत्यु
वाराणसी, 22 जून। (उप्रससे)। वाराणसी व चन्दौली जिले में आज एक महिला सहित तीन लोगों की बिजली करेन्ट लगने से मौत हो गयी।
फूलपुर थाना क्षत्र के जमावपुर गाँव में आज दोपहर 40 वर्षीय राम आसरे पटेल अपने कुँए में लगे सब्मर्सेबुल पम्प ठीक कर रहा था। उसी समय बिजली आ जाने के कारण वह करेन्ट की चपेट में आगया और उसकी मौत हो गयी। वाराणसी के ही मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मुकुन्द चर्मकार का 14 वर्षीय पुत्र रुपक उस समय करेन्ट की चपेट में आ गया। जब वह एक बिजली खम्भे के निकट लगे पाइप से पानी पीने के लिए गया। वहाँ वह करेन्ट लगने से ढेर हो गया। काफी दर बाद परिवारजनों ने उसे पडे देखा और उसे अस्पताल ले गये जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। चन्दौली जिलें में स्थित कमलापति राजकीय चिकित्सालय के एम्बुलेंस चालक रामनारायण की 40 वर्षीय पत्नी पार्वती की आज दोपहर उस समय बिजली का करेन्ट लगने से मौत हो गयी जब घर में लगे एक खुले तार की चपेट में आ गयी। झटका लगते ही वह गिर पडी। परिवार के लोग उसे तुरन्त अस्पताल ले गये जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जौनपुर में नकल के आरोप में केन्द्राध्यक्ष सहित 5 गिरफ्तार
वाराणसी, 22 जून। (उप्रससे)। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय की जौनपुर में चल रही परीक्षा के दौरान एक कक्ष निरीक्षक 5 छात्राओ को उडाका दल की टीम ने नकल करते समय गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार नकल रोकने के लिए गठित टीम के प्रभारी एस.डी.एम. गुलाब चन्द विश्वविद्यालय की चल रही परीक्षा के दौरान सिकरारा थाना क्षेत्र में स्थित हनुमंत संस्कृत विद्यालय पहुँचे। वहाँकेन्द्राध्यक्ष केदार नाथ सिंह की देख रेख में खुलेआम छात्र नकल कर रहे थे। उडाका दल के लोगों ने केन्द्राध्यक्ष क विरुध्द थाने में रिपोट दर्ज कराके पुलिस के हवालेकरा दिया। आगे बढने पर टीम के लोग शाहगंज में स्थित एक परीक्षा केन्द्र पर पहुँचे। यहाँ 5 छात्रों को रंगेहाथ पकड कर पुलिस के हवाले करा दिया।

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET