U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  सपा कार्यकर्ता ही बने हैं कानून व्यवस्था के लिए चुनौतीः भाजपा
Tags: BJP President Laxmikant Vajpaee
Publised on : 05 June 2014  Time 23:30

 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए सत्तारूढ़ दल के नेता और कार्यकर्ता ही चुनौती बने हुए हैं। सूबे में प्रशासन का मनोबल टूट चुका है और पूरा प्रदेश अराजकता की भेंट चढ़ गया है।
उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने इलाहाबाद और बस्ती में सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये दुव्र्यवहार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गुरुवार को कही।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 बाजपेयी ने कहा कि आज इलाहाबाद में समाजवादी पार्टी के विधायक अजय भारती ने परियोजना अधिकारी के साथ गुण्डागर्दी की तो बस्ती में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जे0ई0 को बंधक बनाया। वह उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की वास्तविक चित्र को प्रदर्शित करता है।

उन्होंने कहा कि इलाहाबाद में परियोजना अधिकारी का कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से महज कुछ कदमों की दूरी पर है। फिर भी सत्ता के मद में चूर समाजवार्दी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुलेआम पी0सी0एस0 संवर्ग के अधिकारी को बंधक बनाकर जबरदस्ती विभिन्न कागजातों पर हस्ताक्षर करवाये, नौकरशाही के मनोबल को तोड़ने वाला है। भाजपा समाजवार्दी पार्टी की इस गुण्डागर्दी की निन्दा करती है और मांग करती है कि घटना में शामिल लोगों पर कठोर कार्यवाही की जाय।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET