U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  मजदूर की मौत पर गोरखपुर में बवाल, पुलिस पर पथराव, गाडिया तोडीं
Tags: Gorakhpur News
Publised on : 06 June 2014  Time 22:13

 

 

गोरखपुर। जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र के कंचन पुर चैराहे के पास आज सुबह रोजी रोटी के लिए शहर क्षेत्र की ओर जा रहे मजदूर की ट्रैक्टर की चपेट से मौत हो गयी। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने महराजगंज रोड़ को जाम कर दिया। पुलिस व ग्रामीणों के बीच तीन घंटे चले बवाल में कई गाडी को क्षतिग्रस्त कर दी गयी। पुलिस ने उग्र भीड़ पर आंसू गैस के गोले दागे थे जिससे भीड़ पर काबू पाया जा सका।
पिपराइच थाना क्षेत्र के 35 वर्षीय राजकुमार पुत्र रामअवध निवासी बीचवापुर निवासी ने अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए हर दिन की भांति अपनी रोजी रोटी की जुगाड़ में साइकिल से गोरखपुर शहर के लिए चल पड़ा। राजकुमार जैसे ही गुलरिहा थाना क्षेत्र के कंचनपुर चैराहे पर जैसे ही पहुंचा तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस मौत की खबर सुनते ही इसके गांव में कोहाराम मच गया। जो जहां था वह वही से दौड़ पड़ा। इस क्षेत्र के कई प्रधानों ने ग्रामीणों के साथ मजदूर की मौत को लेकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।  लगभग तीन घण्टे तक चले बवाल में पहुंचे एसपी सिटी, गुलरिहा व पिपराइच के थानाध्यक्ष व हमराही ग्रामीणों के आक्रोश के आगे फीके नजर आ रहे थे। तभी एसपी सिटी परेश पाण्डेय एनांउस कर ग्रामीणों को जाम न करने की सलाह दी। लेकिन आक्रोशित भीड़ ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। जिससे कई वाहन क्षत्रिग्रस्त हो गये। इस आक्रोश की भेट पुलिस की अपाची भी हुयी। एक आपाची को क्षतिग्रस्त तो दूसरे को आगे के हवाले कर दिया। इस नाजारा को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों ने आंसू के गोले दांगने शुरू कर दिये। आक्रोशित भीड़ में कभी गोली भी चलने की आवाज सुनायी दी। जिससे ग्रामीण खेदरू के सिर में जा लगी। खदेरू को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां हालत नाजुक देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने टैक्टर चालक की जमकर धुनाई करके पुलिस हवाले कर दिया।इस बवाल पर एसएसपी व एसपी सिटी ने बीती रात में ग्रामीण इलाके में छापे मारी करके उग्र लोगों को फुटेज देखकर पकड़ने का अभियन चलाकर कर चार को गिरफ्तार कर लिया।

मजिस्ट्रेट को गांव वालों ने दौड़ाया
गोरखपुर। बेलीपार क्षेत्र के धोववापर गांव के लोग सुबह में बंधे को काट कर रास्त बना रहे थे किसी ने इस कटाई की सूचना मजिस्टेªट को दे दी। मौके पर पहुंचे जोइन मजिस्टेªट को गांव के लोगों ने दौड़ा लिया। किसी तरह से भाग कर मजिस्टेट ने जान बचायी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलीपार थाना क्षेत्र के धोववापार गांव निवासी ने सुबह में बंधे की काट कर आने जाने के लिए रास्त बना रहे थे। बंधे की कटाई की सूचना पकर मौके पर जोइन मजिस्टेªट को मौके पर पहंुचते ही इनको ग्रामीणों ने घेर लिए बाद में रास्ते के लिए किसी बात पर विवाद शुरू हो गया। इस पर ग्रामीणों ने अमित किशोर पर हमला करने के लिए दौड़ा लिया किसी तहर से अमित वहां से जान बचाने में कामयब हो गयें मौके पर पहंुचे पार्षद व क्षेत्र नगर विधायक ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शंति कराया। खबर लिखे जाने तक किसी के तरफ से पुलिस में कोई तहरीर नहीं मिला था

गोरखपुर में हादसे में दो प्रापर्टी डीलर की मौत

गोरखपुर। जनपद के बेलीपार थाना क्षेत्र के कोलिया गांव के समीप आज सुबह में एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो प्रापर्टी डीलरों को रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खोराबार थाना क्षेत्र के सूवा बाजार निवासी 35 वर्षीय ऋषिकेश दूबे पुत्र राधेश्याम दूबे, इसी गांव के फिरदौस अहमद पुत्र अली अहमद सुबह में बाइक से गीडा स्थिति अपने प्लाट को देखने के लिए जा रहे थे। जैसे ही बेलीपार क्षेत्र के कोलिया गांव के पास अनियंत्रिक ट्रक ने बाइक सवारों को अपने चपेट मंे ले लिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने दोनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET