U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  केन्द्र का फैसलाःनक्सलवाद यानि वामपंथी उग्रवाद
Tags: Naxalism now Left terrorism
Publised on : 06 June 2014  Time 22:12

 

 

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने नक्सल प्रकोष्ठ का नाम बदलकर वामपंथी उग्रवाद प्रभाग रखने का निर्णय किया है। यह निर्णय प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया ।
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नक्सल चूंकि बहुत सीमित शब्द है, इसलिए नई सरकार इसे व्यापक नाम देना चाहती है।इस की अधिसूचना कुछ दिन में जारी होने की संभावना है।इस बीच केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में अर्द्धसैनिक बलों के 10 हजार जवान और भेजने का फैसला किया है, ताकि वहां पहले से तैनात सुरक्षाबलों को मजबूती प्रदान की जा सके।छत्तीसगढ़ में इस समय अर्द्धसैनिक बलों के लगभग 40 हजार जवान तैनात हैं।

जावड़ेकर मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार
नई दिल्ली। केन्द्रीय सूचना प्रसारण एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रकाश जावेड़कर मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए भाजपा के उम्मीदवार बनाये गये हैं। जावेड़कर अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।
मंत्री बनने के छरू महीने के अन्दर उनको किसी भी सदन का सदस्य होना जरूरी है। इससे पहले जावेड़कर महराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा सांसद थे। इस बार हुए चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट कर आरपीआई नेता रामदास अठावले को अपना उम्मीदवार बनाया था। मंत्री बनने के पहले जावेड़कर भाजपा के प्रवक्ता भी थे।
मोदी सरकार में प्रकाश जावेडकर और निर्माला सीतारमण मोदी सरकार में मंत्री है लेकिन अभी किसी भी सदन से सदस्य नहीं है। जावेडकर के अतिरिक्त पार्टी ने कर्नाटक से प्रभाकर कोरे को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।

सदन को चलाने में सबका सहयोग लेंगे नायडू
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार सदन में किसी भी विषय पर चर्चा कराने को तैयार है। उन्होंने कहा कि किसी भी काम काज को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी से सहयोग मांगा है।सुमित्रा महाजन को सर्वसम्माति से नयी लोकसभा का अध्यक्ष चुनने के लिए सभी सदस्यों और दलों का धन्यवाद देते हुए संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि उन्हें सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होगी।
नायडू ने कहा कि सरकार संसद में संसदीय लोकतंत्र की स्वस्थ परंपराओं के तहत किसी भी मुद्दे पर चर्चा को तैयार है। नायडू सुमित्रा के लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद यहां संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुमित्रा को निर्विरोध अध्यक्ष चुनने के लिए सभी राजनीतिक दलों का धन्यवाद किया।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET