U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

Home>News  

'बढ़ते भ्रष्टाचार के लिए लचर कानून जिम्मेदार'

Publised on : 2011-03-05       Time 22:55 IST ,             Last update:  2011-03- 05 Time 22:55 IST 

U.P.Samachar Sewa, UP Web News

Tags:

भ्रष्टाचार पर एमिटी में एक दिवसीय सेमिनार संपन्न

नोएडा, 05 मार्च (उप्रससे)। प्रसिध्द सोशल एक्टीविस्ट अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में बढ़ते भ्रष्टाचार के लिए लचर कानून एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण तंत्र जिम्मेदार है। अब तक जितने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मामले दर्ज हुए हैं उनमें से किसी को भी न तो सख्त सजा हुई और न ही उनके खिलाफ कोई सख्त कदम उठाया गया है। नतीजा सबके सामने है। वह एक सेमिनार में बतौर  मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में एमिटी इंटरनेशनल सेंटर के 134वें व्याख्यान सत्र में 'हमारा भ्रष्टाचार नियंत्रण तंत्र- इसमें क्या किया जा सकता है' विषय पर एक दिवसीय  सेमिनार को संबोधित करते हुए श्री केजरीवाल ने कहा कि आज पूरा देश भ्रष्टाचार की आग में चल रहा है। मामूली कार्यों को कराने के लिए भी लोगों को सुविधा शुल्क देना पड़ रहा है। इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार देश का कानून है। अगर भ्रष्टाचार नियंत्रण के तंत्र पर गौर करें तो देश भर के 1500 विभागों में भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने के लिए मुख्य सतर्कता कमीशन में महज 32 अधिकारी तैनात किए गए हैं। सीबीआई के अलावा अन्य जांच एजेंसी भी केंद्र सरकार के नियंत्रण में है। यही वजह है जो यहां भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश का कानून अंग्रेजों द्वारा 1860 में बनाए गए कानूनों पर चल रहा है। सैकड़ों लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत मामले दर्ज हुए लेकिन आज तक किसी आरोपी सजा नहीं हुई। यही वजह है जो भ्रष्टाचार चरम पर है। इसे रोकने का एक ही उपाय है जन लोकपाल बिल लाया जाए। इसी बिल के बूते मारीशस में भ्रष्टाचार पर लगाम कसी गई। इस अवसर पर एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा. अशोक कुमार चौहान, कुलपति मेजर जनरल के जय सिंह, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ टेलीकॉम के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल पीडी भार्गव, उपकुलपति अंतर्राष्ट्रीय डा. गुरिंदर सिंह, उपकुलपति अकादमिक डा. बलविंदर शुक्ला एवं मेजर जनरल आरके धवन सहित समस्त शिक्षक एवं भारी तादात में छात्र मौजूद रहे।

हैल्थ विलेज पहुंचे विजय कौशल महाराज

रोगों का कारगर उपाय आयुर्वेद के जरिए संभव: डा. चौहान

नोएडा, 05 मार्च (उप्रससे)। प्रसिध्द कथा वाचक विजय कौशल जी महाराज आज नोएडा पहुंचे। यहां आयुर्वेदिक चिकित्सालय हैल्थ विलेज में उन्होंने विश्व प्रसिध्द आयुर्वेदाचार्य डा. प्रताप चौहान से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इससे पूर्व उन्होंने पूरे संस्थान का भ्रमण भी किया।

सेक्टर-62 के सी-38 स्थित हैल्थ विलेज पहुंचे विजय कौशल जी महाराज ने विश्वस्तरीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भ्रमण किया। उन्होंने ओपीडी से लेकर हैल्थ क्लब का जायजा लिया एवं आधुनिक मशीनों पर जोर भी आजमाया। इसके उपरांत आयुर्वेदाचार्य डा. प्रताप चौहान ने महाराज का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आज किसी आवश्यक कार्य के चलते महाराज को जाना है लेकिन वहां से वापसी के उपरांत पांच दिन तक महाराज का यहां इलाज किया जाएगा। आयुर्वेदिक पध्दति पर डा.चौहान ने बताया कि आज आयुर्वेदिक विज्ञान ने विश्व भर में कई आयाम स्थापित किए हैं। विश्व भर में असाध्य रोगों को स्थाई एवं सफल उपचार आयुर्वेद के जरिए किया जा रहा है। वैसे भी आयुर्वेद के जरिए ही रोगों का समूल नष्ट किया जा सकता है। यह पध्दति लंबी जरूर है लेकिन है कारगर। हैल्थ विलेज के संस्थापक नरेश शर्मा ने बताया कि विश्वस्तरीय आयुर्वेदिक संस्थान में आयुर्वेद के जरिए डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, पेट, जोड़ों, एलर्जी, एज्मा, अस्थमा, सोरायसिस, आर्थराइटिस, माइग्रेन सहित अन्य रोगों का इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही पंचकर्म, योग, नचुरोपैथी, फिटनेस, हैल्थ फूड का पूरा प्रबंध किया गया है। इसके अलावा स्ट्रेस मैनेजमेंट, वजन घटाने, आवेसिटी मैनेजमेंट, गर्भ के दौरान एवं बाद में देखभाल, बाल एवं त्वचा के इलाज आदि की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

 

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET