U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  भाजपा में टिकट को लेकर घमासान, विरोध प्रदर्शन
  18 मण्डल अध्यक्ष समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने दी इस्तीफे की धमकी
  Workers oposes BJP candidate in Behraich Parliamentory consituency
Tags: UP News, Sabitry Bai Pooley,
Publised on : 18 March 2014 Time: 19:00

बहराइच, 18मार्च। एक तरफ जहां भाजपा अगामी लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे सरकार बनाने का दावा कर रही है। वही उत्तर प्रदेष में पार्टी के तरफ से घोशित प्रत्याषियों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता ही सडक पर उतरकर उनका जमकर विरोध कर रहे है। इसी कडी में आज बहराइच लोकसभा से पार्टी की तरफ से घोशित प्रत्याषी सावित्री बाई फूले के विरोध में जिले के 18 मण्डल अध्यक्ष समेत सैकडो कार्यकर्ताओ ने पार्टी प्रत्याषी को 24 घंटे में न बदलने पर पार्टी आलाकमान को इस्तीफे की धमकी तक दे डाली। कार्यकर्ता यहा से चार बार विधायक रह चुके अक्षयवर लाल गौड को प्रत्याषी बनाने की मांग कर रहे है।
भाजपा में टिकट को लेकर घमासान “ाुरू हो गया है। बहराइच में पार्टी के तरफ से बनाए गए प्रत्याषी सावित्री बाई फूले का भाजपा कार्यकर्ताओ ने ही सडक पर उतरकर जमकर नारें बाजी करते हुए नजर आए। जिला उपाध्यक्ष कौषेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि पार्टी ने जिसे प्रत्याषी बनाया है वह दल बदलू है, सावित्री बाई फूले पर निषाना साधते हुए कहा कि वह बसपाई है उनके घर में मा0 कांषीराम की फोटो लगी है। फिर भी पार्टी उसी को प्रत्यााषी बना रही है।

पत्नी को रंग लगाने से मना किया तो पति का हाथ काट डाला

बहराइच,18मार्च। कोतवाली नानपारा अन्र्तगत ग्राम गुरूदास पुरवा में एक महिला को होली का रंग न लगवाने पर महिला के पति का गड़ासा मार कर हाथ घायल कर दिया और उसके भाईयो और पत्नी माता की जमकर पिटाई की।

प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार को गुरूदासपुरवा में सीमा पत्नी विक्रम के घर नषे में धुत होकर गॉव के बसन्त, रामलाल, मिहीलाल और पैकरमा पुत्रगण केवलराम तथा पृथीराम पुत्र. बाबादीन आदि घुसे और सीमा को रंग लगाने लगे तथा परेषान करने लगे सीमा ने बताया कि उसकी 15 दिन की बच्ची है इसलिए वह रंग नही खेलना चाहती थी मना करने लगी मगर नही माने तब उसके पति विक्रम ने विरोध किया जिसपर उसके हाथ पर गड़सा मार दिया।
यह देखकर उसकी सास और देवर आ गये और मामला पूछने लगे। जिस पर नषे मे धुत इन लोगो ने जमकर उनकी भी पिटाई कर दी। पीड़ित ने कोतवाली नानपारा पुलिस को तहरीर दी है समाचार लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नही हुआ है।कोतवाल राज कुमार यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है जांच करायी जायेगी।


होलिका दहन के बाद लौट रहे दो युवकों की मौत

बहराइच, 18 मार्च। होलिका दहन के बाद अपनी ससुराल से लौट रहे एक युवक और उसके परिवार के एक साथी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने “ाव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
मृतक के पिता फकीरे पुत्र भगौती निवासी षिवालय बाग नानपारा की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध कोतवाली नानपारा पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। रविवर और सेामवार बीच की रात्रि लगभग 1-2 बजे के करीब बीच नानपारा बाईपास पर मेहरबान नगर कालोनी के सामने ग्राम अगनूपुरवा से मोटर साईकिल सं0 यूपी 40 सी0 5067 से वापस आ रहे षिवालय बाग निवासी फकीरे पुत्र भगौती के 24 वर्शीय पुत्र मनीश और ग्राम बंजरवा निवासी सम्भर पुत्र गजाधर के 20 वर्शीय पुत्र मूसे की किसी अज्ञात वाहन के टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मनीश होलिका दहन के बाद अपने ससुराल ग्राम अग्नूपुरवा अपनी पत्नी से मिलने अपने साथी मूसे और षिवालय बाग निवासी किषन पुत्र राम सरन के साथ गया था। किषन ने बताया कि वह लोग अग्नूपुरवा से लगभग 12 बजे निकले और बंजरवा आकर उसके रिष्तेदार के यहां उतारकर चले गये रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारदी जिससे उसकी मौत हो गइ। मनीश का विवाह अग्नूपुरवा के सूबेदार की पुत्री सलमा से लगभग सवा साल पहले हुआ था जिससे 15 दिन की एक बच्ची महिमा भी है। मनीश अपनी बच्ची और पत्नी से मिलने गया था। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में होली की खुषी जहां मनाई जा रही थी वहीं वह खुषी मौत की खबर सुनकर मातम में बदल गई।


सांसद को जनता के विरोध का करना पड़ा सामना

बहराइच,18 मार्च। आगामी लोकसभा चुनाव 2014 की तारीखो की घोशणा होते ही कांग्रेस सांसद क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए जनता के बीच दिखाई देने लगे। क्षेत्र के लोगो से कांग्रेस सांसद कमल किषोर दोबारा चुनाव में जिताने की अपील करते हुऐ नजर आ रहे है। रविवार को कमंाडो कमल किषोर जब नानपारा जनता के बीच वोट के लिए पहंुचे तो ंसांसद को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगो ने सांसद के विरूद्ध तीखी आलोचना करने के साथ ही 5 साल के विकास कार्यो की जानकारी मांगी। लोगो का कहना था कि सांसद ने 5 साल हम लोगो को सिर्फ झूठ का पुलिंदा दिखाया। लोगो ने सांसद सवाल किया कि आपने क्षेत्र में कितना विकास कराया है कितना धन मिला है। लेकिन सांसद जनता के तीखे सवालो का जवाब नही दे सकी। कांग्रेस सांसद को आनन फानन मेंं कुछ लोगो से हाथ मिलाकर चले गये।।

   

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET