|
लखनऊ
में दो सगे भाई नहर में डूबे |
|
Web Titele : Two real brothers dipped in
Indira canal |
|
Tags: Uttar Pradesh Samachar, Lucknow |
|
Publised
on : 25 March 2016, Thursday, Last
updated Time 09:40 |
|
लखनऊ।राजधानी
होली के बाद इन्दिरा नहर में नहाने गए
दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई।
दोनों भाई गोसाईंगंज के ड्रीम वैली
पार्क में होली मनाने आये थे।
गोमतीनगर क्षेत्र के सरस्वतीपुरम्
निवासी रमेश मौर्या (27) और अनिल
मौर्य (17) अपने अन्य दोस्तों के साथ
होली मनाने पार्क में आये थे। यहां से
वे इन्दिरा नहर में नहाने चले गए। नहर
में नहाते समय रमेश का पैर फिसल गया
और वह गहरे पानी में चला गया । उसे
डूबता देख छोटे भाई अनिल ने छलांग
लगाकर बड़े भाई को बचाने का प्रयास
किया किन्तु वह भी गहरे पानी में
फंसकर डूब गया। दोनों भाइयों के डूबने
पर उनके अन्य साथी वहां से भाग गए।
|
|
|
|
|
News
source: UP Samachar Sewa |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|