U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 
  संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
Publised on : 09 May 2014  Time 20:17
 

फैजाबाद, 09 मई। कोतवाली रूदौली के सुजागंज पुलिस चैकी के समीप खोजकला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न व हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार खोजकला गांव के निवासी विपिन चन्द्र वर्मा की शादी दो वर्ष पूर्व गोण्डा जिले के ग्राम खुजरीनिधि, उमरी बेगमगंज की बसन्तला से हुई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण विपिन चन्द्र सउदी अरब में कामने चला गया। उसकी पत्नी बसन्तला अपने सास ससुर व ननद के साथ ससुराल में ही रहने लगी।गुरूवार की शाम बसंतला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। लेकिन मृतका के मायके वालों का आरोप है कि बसंतला की मौत स्वाभाविक नहीं है। उसकी हत्या की गई है। इनके द्वारा दहेज उत्पीड़न व हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है।मौके पर पहुंचे तहसीलदार अरविन्द तिवारी के निर्देश पर लाश को कब्जे में लिया गया। शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा गया है।रुदौली कोतवाल के एसआई मनीष ंिसंह का कहना है ‘‘ मामले की छानबीन हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कुछ कहा जा सकता है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Girl friend से छेड़छाड़ की विरोध किया तो चाकू मारा देश को देंगे मजबूत सरकारः नरेन्द्र मोदी
लखनऊ के वाटर पार्क में छात्रा से छेड़छाड़, हमला यूपी में बूथ कैप्चरिंग रोकने में आयोग नाकामः मोदी
Leaders की love story एण्ड social media का आइना ओएसडी ने छोड़ा साथ live-in-relationship में आय तिवारी
रुद्रप्रयागः आज खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट रामदेव योग से अब शादी, हनीमून और मैरीज बयूरो का....
Digvijay ने Amrita से relationship स्वीकारी Extra-marital relationship:दिग्विजय सिंह को हो सकती है सजा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET