U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 
  अन्तिम चरण में हो सकती है गड़बड़ीः कल्याण सिंह
Tags: Kalyan Singh. BJP, Lucknow
Publised on : 09 May 2014  Time 19:18
 

लखनऊ, 9 मई । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने प्रदेश के अंतिम चरण के चुनाव में गड़बड़ी की अंशका जाहिर की है। उन्होनें चुनाव आयोग से पूर्वांचल के जिलों आजमगढ़, घोषी, लालगंज, गाजीपुर, भदोही जैसे क्षेत्रों में अर्ध सैनिक बल लगाने की मांग की है।
कल्याण सिंह राजधानी स्थिति प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा ‘‘पश्चिम के क्षेत्र फिरोजबाद, कन्नौज, बदांयू, फर्रूखाबाद जिलों में बूथ लूटे गये हैं। जिसे रोकने में चुनाव आयोग असफल रहा है।‘‘
उन्होंने कहा ‘‘कंाग्रेस पार्टी के पास अब विकास, रोजगार जैसे मुद्दे पर चर्चा का विषय न केन्द्रित कर वह मोदी की जाति ढूंढने का काम कर रही है। कांग्रेस चुनाव को विषय से भटकाना चाहती है।‘‘
भाजपा नेता ने कहा ‘‘कांग्रेस के विचारों में गिरावट आ गई है। लोकतंत्र में किसी भी जाति व धर्म के लोग प्रधानमंत्री बन सकते हैं। यह कांग्रेस की परिपाटी है कि प्रधानमंत्री, अध्यक्ष दोंनो ही आरक्षित रखती हैं। भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता देख कांग्रेस राष्ट्रीय मुद्दे से लोगों का ध्यान भटका रही है।‘‘उन्होनें कहा ‘‘मतगणना के दिनों में लोकल पुलिस न लगाकर उसमें भी पैरामैलेट्री फोर्स लगाया जाए। ताकि मतगणना में गड़बड़ी न हो।‘‘उन्होंने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किए जाने के बाद सभी दल निराश हैं। वजह मोदी के पीएम बनने के बाद उनके पास कोई मूवमेंट भी नहीं बचा हैं।

Girl friend से छेड़छाड़ की विरोध किया तो चाकू मारा देश को देंगे मजबूत सरकारः नरेन्द्र मोदी
लखनऊ के वाटर पार्क में छात्रा से छेड़छाड़, हमला यूपी में बूथ कैप्चरिंग रोकने में आयोग नाकामः मोदी
Leaders की love story एण्ड social media का आइना ओएसडी ने छोड़ा साथ live-in-relationship में आय तिवारी
रुद्रप्रयागः आज खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट रामदेव योग से अब शादी, हनीमून और मैरीज बयूरो का....
Digvijay ने Amrita से relationship स्वीकारी Extra-marital relationship:दिग्विजय सिंह को हो सकती है सजा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET