U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  बलिया में मिड डे मील खाने से 15 छात्राएं बीमार
Tags: Mid-day-meal, Ballia, Girls student, illness
Publised on : 23 May 2014  Time 19:12

 

 

बलिया। बैरिया थाना अन्तर्गत रामगढ़ के बलिहार ग्राम सभा के अन्तर्गत घुपा राम बलिया विधालय बलिहार में लंच में मिड-डे मिल से बना भोजन खाने से 15 लड़की की तबियत अचानक खराब हो गई। जिससे पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम बैरिया शितला प्रसाद ने बच्चो को सोनबरसा हास्पीटल पहुंचवाएं जहां सबका इलाज चल रहा है।
शुक्रवार को घुपाराम बालिका विधालय की खाने की छुट्टी में स्कुल मे बन रहे मिड-डे मिल योजना के अन्तर्गत बने हुए भोजन को स्कुल की छात्राएं खाई उसके बाद घर जाने पर अचानक उल्टी और जी मचलना चालु हो गया। जिससे परिजन देख भयभीत हो गये। देखते ही देखते स्कुल में पढ़ रही ज्यादा छात्राओं की तबीयत खराब होने से क्षेत्र में खलबली मच गई। खबर पाकर मौके पर पहुंचे शीतला प्रसाद ने एम्बलुेंस से सभी बच्चियों को सोनबरसा स्थित स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजवाकर डा0 एनके सिंह की देख-रेख में सभी छात्राओं का इलाज चल रहा है।
डा0 एनके सिंह ने बताया कि फुड प्वाइज से इनकी हालत गम्भीर हुई है। छात्राएं खाना खाने से कक्षा-6 की पूजा, गुड़िया, किरण, सोनी, खुश्बु, साकिना कक्षा-7 की सोनी, नेहा केसरी, पुनम प्रिती, पुजा, खुशी, कक्षा-8 की काजल सभी छात्राओ की हालत ठीक है। एसडीएम शीतला प्रसाद ने तुरन्त एडीएस जय कुमार यादव को स्कुल पर जाकर भोजन की जंाच करने का आदेश दिया। जिसपर एडीएस जय कुमार यादव मौके पर पहुंचकर जहां स्कुल के अध्यापिकाओं द्वारा भोजन को बगल में मिट्टी के गडढ़े में दबाया गया था जिसे निकलवाकर भोजन की सैम्पल जंाच करने के लिए लैब भेजवाया गया। एसडीएम ने कहां कि जंाच के बाद दोषियों के खिलाफ कठोर कारवाई की जाएगी। स्कुल के प्रधानाध्यापिका व तीन रसोईयो के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। वहीं लोगो का कहना है कि बड़ी छात्राओं द्वारा भोजन में छिपकली गिरे होने की जानकारी अध्यापिका को दी गई थी। जिसपर अध्यापिका ने भोजन में लकड़ी गिरी होने की बात कहते हुए उनकी बात नकार दी।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET