U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  मायावती ने की समीक्षा बैठक, नसीमुद्दीन को पश्चिम का प्रभार
Tags: BSP MEETING, NASIMUDDIN SIDDIQUI
Publised on : 23 May 2014  Time 19:21

 

 

लखनऊ। लोकसभा चुनाव आए नकारात्मक परिणामों के बाद बसपा मुखिया मायावती ने समीक्षा बैठकों का दौर जारी रखा है। मायावती ने शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार मण्डलों के चुनाव परिणाम की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सम्पूर्ण पश्चिमी क्षेत्र का प्रभार पार्टी महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सौंपा। उन्होने नये मण्डल प्रभारीयों को 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगने को कहा।
राजधानी के पार्टी मुख्यालय पर आयोजित इस बैठक में मायावती ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद व बरेली मण्डल की सभी संसदीय क्षेत्रों की गहन समीक्षा की। इस दौरान बसपा को बूथ वार मिले मतों की समीक्षा भी की।
उन्होने विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में सही ढंग से बूथों में वोट न मिलने पर भी नराजगी जताई है। साथ उन्होने साफ तौर से कह दिया कि बूथ स्तर तक मजबूती चाहिए। संगठन को हर हाल में मजबूत करने की जिम्मेंदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की होनी चाहिए।
उन्होने होने वाले उपचुनावों में तैयारी को मजबूत करने को कहा है। उसमें सभी को बूथ टू बूथ जाने को कहा है।
मायावती ने इन चार मण्डलों का प्रभार पार्टी के राम मूर्ति लाल,डी पी भारती, अतर सिंह रावत तथा मुन्ना लाल कश्यप को सौंपा। सिद्दीकी इन सभी प्रभारियों द्वारा किए गए कार्यो की रिपोर्ट पार्टी मुख्यालय को सौपेंगे। समीक्षा बैठक में पार्टी के सतीश चन्द्र मिश्र,स्वामी प्रसाद मौर्य,नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर के अलावा इस क्षेत्र के विधायक, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशीयों ने भाग लिया।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET