U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  SP और CO के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े अधिवक्ता
Tags: Pratapgarh, SP,CO, Advocate
Publised on : 23 May 2014  Time 19:11

 

 

प्रतापगढ़। जनपद में हुए लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार एएसपी और सीओ सिटी पर कार्रवाई होने तक अधिवक्ताओं ने हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है। शुक्रवार को भी अधिवक्ताओं ने काम नहीं किया।
हड़ताल के मुद्दे पर कचहरी में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल था। आखिर में जूनियर बार एसोसिएशन ने हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया। इसके बाद जूबाए की ओर से हड़ताल का प्रस्ताव जिला जज को सौंपा गया। इस दौरान जिला जज के चैंबर के बाहर भारी तादात में वकील डटे रहे। हड़ताल को लेकर दोपहर बाद कचहरी में अधिवक्ताओं की आम सभा हुई। इसमें सर्वसम्मति से एएसपी, सीओ सिटी के खिलाफ कार्रवाई होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया।

रसोईयों ने मानदेय को लेकर किया प्रदर्शन

प्रतापगढ़। जनपद में रसोईयां कल्याणकारी समिति के बैनर तले जिले के रसोईयों ने शुक्रवार को कचहरी में प्रदर्शन करते हुए 11 माह का मानदेय दिए जाने के साथ ही हर नए सत्र में नवीन चयन प्रक्रिया को समाप्त करने की मांग की।
प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी को तीन सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा गया। शुक्रवार को कचहरी में प्रदर्शन कर रहे रसोईयों ने जमकर नारेबाजी की। दया शंकर यादव ने कहा कि प्रत्येक शिक्षा सत्र में रसोईयों के नवीन चयन को समाप्त करते हुए कार्यरत रसोईयों को स्वतरू नवीनीकृत माना जाए। शकुंतला मौर्या ने कहा कि रसोईयों को चयन में पाल्य की बाध्यता समाप्त की जाए। रीता देवी ने कहा कि रसोईयों का मिला हुआ मई 2010 से 13 का मानदेय न समायोजित करते हुए पुनरू 11 माह के मानदेय का शासनादेश लागू किया जाए। इस मौके पर गीता सिंह, लालती देवी, रामपति, गायत्री चैरसिया, श्मलादेवी, गुड़िया प्रजापति, चंद्रावती, अनारा, कमला देवी, पूर्णिमा, यशोदा, रेखा, रंजना आदि रहीं।

करंट कि चपेट में आने से युवक कि मौत

प्रतापगढ़। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़नपुर गांव में शुक्रवार को सुबह करंट की चपेट में आने से अधेड़ कि मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़नपुर गांव निवासी राम दुलार यादव (47) ग्राम पंचायत सदस्य था। उसके पड़ोसी के यहां शादी पड़ी थी। उसी के लिए वह सुबह बांस काटने गया था। बांस काटने के दौरान उसका एक हिस्सा ऊपर से गुजरे बिजली के तार से छू गया। रामदुलार जहां खड़ा था वहा की जमीन भी गीली थी। कहते हैं कि इसी वजह से बांस में करंट उतर आया और रामदुलार उसकी चपेट में आ गया। उसे तड़पड़ता देख आस-पास रहे लोग दौड़े लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उसकी सांसें थम गई । करंट की चपेट में आने की जानकारी होने पर परिजन दौड़ कर मौके पर पहुंचे और फौरन रामदुलार को जिला मुख्यालय स्थित एक नर्सिग होम पर ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव लेकर परिजन घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। राम दुलार के दो बेटी और एक बेटा है। प्रधान की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया।

नव विवाहिता ट्रेन से कटी, दहेज हत्या का आरोप

प्रतापगढ़। जनपद में रानीगंज थाना क्षेत्र के हरिकापुर रुपीपुर गांव में शुक्रवार की भोर में संदिग्ध दशा में ट्रेन से कट कर एक नव विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करके शव रेल ट्रैक पर के जाने का आरोप लगाते हुए पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले के पवारा थाना क्षेत्र के सजईकला गांव के स्वर्गीय बालमुकुंद ओझा की बेटी खुशबू (25) की शादी वर्ष 2008 में रानीगंज थाना क्षेत्र के हरिकापुर निवासी शिवनारायण के बेटे अनिरुद्ध के साथ हुई थी। इस बीच शुक्रवार की भोर में घर के पीछे से गुजरे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कट कर खुशबू की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। शव ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर एसआई महेंद्र सिंह व प्रकाश नारायण फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को थाने ले आए। इसी बीच मायके से मृतका की मां ऊषा, छोटी बहन चांदनी परिजनों व ग्रामीणों के साथ थाने आ धमके और ससुरालवालों पर दहेज के लिए खुशबू को मारकर शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मृतका का मां ऊषा देवी ने पति, सास, ससुर, देवर सहित छह पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका की सास व देवर रो-रोकर बेहोश हो जा रहे थे। परिजनों का कहना था कि बच्चे की बीमारी से तंग आकर खुशबू ने खुदकुशी की है। मायके वालों द्वारा लगाया जा रहा दहेज हत्या का आरोप पूरी तरह निराधार है। फिलहाल पति व ससुर रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर है।
 

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET