U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

प्रतापगढ़ में बधावा निकालने पर विवाद में फायरिंग, दो की मौत
Tags: Pratapgarh
Publised on : 17 November 2016,  Last updated Time 19:30

प्रतापगढ़, 17 नवम्बर, 2016। ( उ.प्र.समाचार सेवा)। शादी समारोह के दौरान बधावा निकालने के विवाद में जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र में गोली चलने से एक बालक समेत दो लोगों को मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोलीकाण्ड में नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। जानकारी के अनुसार बीती रात्रि में थाना हथिगवाॅ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कैमा में फिरोज अहमद द्वारा अपने छोटे भाई परवेज के शादी का बधावा निकाला जा रहा था । उक्त जुलूस अपने घर की तरफ से न निकलने देने व पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर गांव के मो0 अहमद उर्फ पप्पू, निहाल अहमद उर्फ बब्लू, इरशाद अहमद उर्फ गुड्डू, मुमताज हुसैन व इनके साथ 3-4 अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फायरिंग कर दी गयी जिसमें मो0 हामिद उम्र 17 वर्ष की मौके पर तथा राजेन्द्र निवासी कैमा उम्र 8 वर्ष की चिकित्सालय कुण्डा में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी । फायरिंग में तीन व्यक्ति घायल हो गये जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
इस संबंध में थाना हथिगवाॅ पर मु0अ0सं0 237/16 धारा 147/148/149/ 307/302 भादवि व 7 सीएलए एक्ट बनाम मो0 अहमद उर्फ पप्पू आदि 4 नामजद व 3-4 अज्ञात व्यक्ति का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

   
   
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET