U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

नोटबन्दी के चलते खाद बीज के लिए परेशान किसान: विनीत दीक्षित
Tags: Sitapur
Publised on : 28 November 2016,  Last updated Time 22:12
सीतापुर(यूपीएसएस)। मौजूदा केन्द्र सरकार के निर्देश पर भारतीय रिजर्व बंैक के नवनियुक्त गवर्नर ने बिना किसी पूर्व तैयारी के, बिना सोचे विचारे 500 तथा 1000 के नोट का तत्काल प्रभाव से लीगल टेंडर खत्म कर दिया गया। जिससे आज के आर्थिक युग में जीवन यापन करने वाली देश की जनता को अनेको समस्याओ का सामना करना पड रहा है और देश में आर्थिक आपातकाल के माहौल ने जन्म ले लिया। ऐसे में देश की जनता में जनाक्रोश व्याप्त है समस्त लोग इस बिना तैयारी के किए गए फैसले के विरोध में लालबाग पार्क में एकत्र हुए तथा केन्द्र सरकार के इस तुगलकी फरमान का पुरजोर विरोध करते हुए घण्टाघर से लाल कपडा कोठी पहुॅच कर पुनः लालबाग से बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर पार्क पर एक सभा कर समापन किया। सभा का संचालन जिला महामन्त्री राजीव शर्मा ने किया। केन्द्र सरकार के जल्दबाजी में लिए फैसले ने भारत के किसानो और आम जनमानस को किया परेशान बताते हुए जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित ने कहा कि भारत किसानो का देश है और भारत की अर्थव्यवस्था भी देश मे होने वाली फसलो पर निर्भर है किन्तु नोटबन्दी से तथा नए नोट के अभाव से किसानो के हाथ पर्याप्त धन नही है जिसके कारण देश के अन्नदाता को नयी फसल बोने के लिए न तो खाद ही मिल रही है और न ही बीज, जो कि एक गम्भीर विषय है। कोई बीज और खाद लाने को परेशान है तो कोई अस्पताल में भर्ती है, कई लोग अपने बेटी की शादी की तैयारी के लिए परेशान है तो कईयो ने आहत होकर आत्महत्या कर ली। अगर केन्द्र सरकार सारी तैयारी के साथ फैसले लेती तो आज भारत का यह दृश्य न होता। कांग्रेस कमेटी के सचिव शिव भगवान ने कहा कि भारत का अधिक से अधिक भाग गँावो में बसता है और ग्रामीण क्षेत्र में सहकारी और ग्रामीण बैंको द्वारा किसानो की सेवा की जाती रही है किन्तु मौजूदा सरकार ने सहकारी बैंको को नए नोट देने से मना कर दिया और आज तक सहकारी बैंको को रकम नही भेजी गयी है। जिससे भी किसानो को समस्याओं का सामना करना पड रहा है। किसानों और मजदूरो के अलावा व्यापारी भी नोट बन्दी से परेशान हो रहे है लोगो के व्यवसाय ठप हो गए है। लोग अपनी मेहनत की कमाई को लेने के लिए दो से तीन दिन तक बैंको के चक्कर काट रहे है। बैठक को गुफरान खाॅ, जमुना प्रसाद शर्मा अशोक सिंह मुन्ना, डा0 विजय नाथ अवस्थी, आशा कनौजिया, सन्तोष भार्गव, प्रभाकर सिंह चैहान, धीरेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
 
   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET