U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

केरोसिन आयल की कटौती के खिलाफ भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन
Tags: BJP Office
Publised on : 26 October 2016,  Last updated Time 17:20

लखनऊ, 26 अक्टूबर, 2016। ( उ.प्र.समाचार सेवा)। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का आज फेयर प्राइस शाप डीलर एसोसिएशन और उप्र सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। विभिन्न जनपदों से आये सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केरोसिन आयल की पचास प्रतिशत कटौती के निर्देश को वापस लेने की केन्द्र सरकार से मांग उठायी है।
फेयर प्राइस शाप डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राशन डीलरों की मांग है कि जनता के लिये जरूरी केरोसिन आयल में हुई पचास प्रतिशत कटौती को वापस ले लिया जाये। कटौती समाप्त करने से जनता को और केरोसिन विक्रेताओं को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य के माध्यम से यह मांग प्रधानमंत्री तक पहुंचायी गयी है और हमारी आशा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय से पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश पर संशोधन होगा।
उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा इस त्रैमास में केरोसीन आयल के आवंटन में पचास प्रतिशत कटौती कर आवंटन किया गया है। इससे प्रदेश की जनता एवं राशन डीलरों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। उप्र की आधी आबादी केरोसीन आयल पर निर्भर है। उस पर आये दिन बिजली न रहने और उपभोक्ताओं के पास गैस न रहने से केरोसिन आयल पर ही निर्भर रहते है। उनके सम्मुख भारी परेशानी उत्पन्न हो गयी है।
 

   
   
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET