|
पटाखा फैक्ट्री में
विस्फोट- छह की मौत, 20 घायल |
|
Web Titele : |
|
Tags: Uttar Pradesh , Visfot |
|
Publised
on : 20 September 2014 Time 23:58 |
|
Lucknow,
लखनऊ। राजधानी के
मोहनलालगंज के सिसेंडी क्षेत्र में अवैध
रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में शनिवार
को विस्फोट हो गया। इस हादसे में छह लोगों
की जाने गई। लगभग 20 लोग गंभीर रूप से
घायल हो गये। मौके पर पहुंची प्रशासन ने
घायलों में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
साथ ही बम निरोधक दस्ता भी मौक पर पहुंच
कर जांच में लगा है।
मिली जानकारी के अनुसार लम्बे समय से चल
रहे अवैध पटाखा फैक्ट्री के बारे में उस
समय प्रशासन को खबर लगी जब शनिवार को एक
बड़े बिस्फोट में छह लोगों की जाने चली गई।
साथ ही लगभग 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो
गये।विस्फोट इतना भीषण था कि मरने वालों
के शरीर के परखच्चे उड़ गए। शुरुआती जांच
में पता चला है कि दीवाली के लिए अवैध
रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। विस्फोट इतना
तेज था कि मकान पूरी तरह धराशायी हो गया।
साथ ही आसपास के घरों में भी दरारें पड़
गईं। विस्फोट की जद में आसपास के कई मकान
क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे पहले भी
सिसेंडी में इस तरह की घटनाएं घट चुकी
हैं।
अवैध रूप से चल रही थी फैक्ट्री
मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि
यह घर शफी मास्टर का है। इसमें पटाखे की
अवैध फैक्ट्री चल रही थी। बिना लाइसेंस के
ढेर सारा बारूद यहां पर था। अधिकारियों
का कहना है कि अभी पड़ताल की जा रही है।
15 साल पहले भी हुआ था विस्फोट
वहीं गांव वालों का कहना है कि शफी मास्टर
के घर में पंद्रह साल पहले भी विस्फोट हुआ
था। तब विस्फोट इतना भयानक नहीं था। इसलिए
कुछ लोग बस झुलस गए थे। गांव वालों की मानें
तो घर में परिवार के अलावा और लेबर भी थे
जो पटाखे बनाने का काम कर रहे थे।
|
|
|
|
|
News
source: UP Samachar Sewa |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|