|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
चेतन चौहान के निधन पर पीएम और सीएम समेत अनेक लोगों ने जताया शोक

चेतन चौहान के निधन से राजनीतिक, सामाजिक और क्रिकेट जगत में शोक, श्रद्दांजलि

Tags: Amroha, Moradabad, Chetan Chauhan Criketer, Medanta, Gurugram
Publised on : 2020:08:16       Time 19:45    Last  Update on  : 2020:08:16       Time 18:45

चेतन चौहान के निधन पर पीएम और सीएम समेत अनेक लोगों ने जताया शोक

लखनऊ, 16 अगस्त 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। प्रदेश सरकार के मंत्री चेतन चौहान के निधन पर राजनीतिक सामाजिक और क्रिकेट जगत से श्रद्धाजंलि अर्पित की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधान सभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने चेतन चौहान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि चौहान एक शानदार क्रिकेटर थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के उत्थान के लिए काम किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए सराहनीय योगदान किया। उनके निधन पर मैं उनके परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं प्रकट करता हूं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति के क्रिकेट खिलाड़ी मंत्रिमण्डल में मेरे सहयोगी चेतन चौहान के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। प्रभु श्रीराम इस अपार दुख को सहन करने की उनके परिवार को शक्ति प्रदान करें। दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे।

चेतन चौहान के निधन पर विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शोक व्यक्त किया है।

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET