UP Web News

 
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
Agra: यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार सवार पांच लोग जिंदा जले
Tags: U.P Samachar Sewa 
Publised on : 2020:12:22      Time 12:18   Last  Update on  : 2020:12:22      Time 12:18

यमुना एक्सप्रेस वे पर आग का गोला बनी कार आगरा, 22 दिसंबर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा) । यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में पांच लोग जिन्दा जल गए। देखते ही देखते सबके सब कंकाल बन गए। दर्दनाक हादसा देख हर कोई हतप्रभ रह गया। दुर्घटना के बाद कार का सेंट्रल लॉक मौत का ल़ॉक बन गया। डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। कार में जले लोगों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना थाना खंदौली क्षेत्र में हुई।
आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार किमी 160 पर आगे जा रहे कंटेनर के डीजल टैंक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। इसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। अग्निशमन विभाग ने आग बुझाई। तब तक कार सवारों के कंकाल बचे थे। कार लखनऊ नंबर की है। पुलिस के मुताबिक नागालैंड के नंबर एक कंटेनर गलत दिशा से आ रहा था तभी उसकी सामने आ रही कार से भीषण भिड़ंत हो गयी। कार का ईधन टैंक फट गया और उसमे आग लग गयी। लखनऊ नंबर की कार स्विफ्ट डिजायर UP 32 KW- 6788 में सवार होकर सभी लोग दिल्ली की ओर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक किमी 160 पर खंदौली थाना क्षेत्र में कंटेनर चालक ने अचानक मोड़ दिया। कार तेज रफ्तार में थी। वह अनियंत्रित होकर कंटेनर के डीजल टैंक से जा टकराई। इसके बाद कार में भीषण आग लग गई। कार सवारों में चीख पुकार मच गई।
कार में दुर्घटना के बाद कार में जले पांच लोगसेंट्रल लॉक न खुलने के कारण लोग जिन्दा जल गए। पास में ही यमुना एक्सप्रेस का बूथ है। इसमें एक कर्मचारी निगरानी को रहता है। उसने पुलिस को सूचना दे दी। तब तक कंटेनर छोड़कर चालक भाग चुका था। कार में थोड़ी देर में ही आग की लपटें उठने लगीं। इसमें फंसे हुए लोग बाहर नहीं निकल सके। फायर ब्रिगेड ने जब तक पहुंचकर कार की आग बुझाई इसमें सवार पांच लोग कंकाल बन गए। पुलिस का कहना है कि जिंदा जलने वालों में एक बच्चा, एक महिला और तीन पुरुष प्रतीत हो रहे हैं। कार के नंबर से शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि स्विफ्ट कार लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी । ओवर टेक करने के कारण कार कन्टेनर में टकरा गई और किसी तरह से कार में आग लग गई जिसमें कार में बैठे पांच लोगों की जलकर मौत हो गई । कार के नंबर के अनुसार परिजनों से सम्पर्क कर लिया गया है। पता चला है कि सभी लोग उन्नाव के रहने वाले हैं, लेकिन कुछ समय से लखनऊ में ही रह रहे है।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET