अखिलेश यादव
सपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष |
Tags: Samajvadi Party
new president Akhilesh Yadav |
Publised on : Last
Updated on: 31 December 2016 , Time
11:50 |
लखनऊ,
01 जनवरी 2017। (उ.प्र.समाचार सेवा)।
समाजवादी पारटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव को चुना गया है। सपा विशेष राष्ट्रीय
अधिवेशन में सपा के सस्थापक अध्यक मुलायम सिंह यादव को
हटाकर उन्हें मार्गदर्शक बनाया गया है। इसकी के साथ
प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष से
हटाया गया है और अमर सिंह को पारटी से निष्कासित कर दिया
गया है।
राजधानी के जनेश्वर मिश्र पार्क में बुलाये गए आपातकालीन
विशेष अधिवेशन में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो.
रामगोपाल यादव ने अखिलेश यादव को सरवसम्मति से राष्ट्रीय
अध्यक्ष चुने जाने तथा मुलायम सिंह यादव को मार्गदर्शक
चुने जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसे ध्वनिमत से
पारित कर दिया गया। इसके अलावा एक अन्य प्रस्ताव के
माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को पद से
हटाने तथा अमर सिंह को पारटी से निष्कासित कर देने के
प्रस्ताव भी सरवसम्मति से पारित कर दिये गए। इस अधिवेशन
की अध्यक्षता मंत्री रामगोविन्द चौधरी ने की।
|
|
News
source: UP Samachar Sewa |
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|