|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

ट्रक से कुचलकर मैकेनिक सहित दो की मौत

दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक के चालक को लोगों ने पकड़ा

 उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: Mirzapur News
Publised on : 2020:07:16       Time 19:41           Last  Update on  : 2020:07:16       Time 19:41

Mirzapur Newsमिर्जापुर , 16  जुलाई 2020 (उप्रससे)। जिले के मड़िहान कस्बा निवासी मैकेनिक की गुरुवार की दोपहर रोडबेज बस डिपो के सामने ट्रेलर से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गयी। पीछा कर पुलिस ने भाग रही ट्रक समेत चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि मड़िहान बाजार निवासी जीत नारायण 40 वर्ष पुत्र बैजनाथ विश्वकर्मा मोटर की रिपेयरिंग करने का काम करता है।वह मोटर की रिपेयरिंग करके अपने घर आ रहा था कि पीछे से आ रही ट्रेलर ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी प्रकार एक अन्य घटनाक्रम में जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र स्थित हिनौता ग्राम सभा के अमवा में रात्रि शादी से लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक रणजीत पुत्र सरेमु 26 निवासी अमवा छातो का बताया गया है। घटना बाद इसकी जानकारी अहरौरा पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चोरों ने आठ लाख नगदी सहित गहनों पर किया हाथ साफ, परिजनों को भनक तक नहीं लगी
मीरजापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के हयातनगर इलाके में बीती रात्रि को चोरों ने एक मकान का ताला काटकर 8 लाख कैश और लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है। मजे की बात है कि परिजन घर में सोते रहे उनको चोरी की भनक तक नहीं हो पाई। जानकारी के मुताबिक थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के हयात नगर निवासी जाकिर राईन के घर में बीती रात 5 लाख कैैश के साथ लाखों के जेवर पर शातिर चोरों ने हाथ मार दिया। बताते चले कि जाकिर राईन मंडी समिति मिर्जापुर जंगीरोड नवीन मंडी समिति में आलू प्याज का व्यापार करते हैं। उन्होंने बताया कि 8 लाख किसी से उधार लेकर आए थे अपने लड़के को व्यापार कराने के लिए। जिस पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को घर से कुछ दूर सामने मैदान में लोहा काटने वाला औजार भी मिला है। मौके पर पहुंचे लोगों को कुछ दीवारों के ईटे भी गिरे हुए मिले। वही मौके पर पहुंचे लालडिग्गी चौकी प्रभारी भारत भूषण सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर जांच किया है।

संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर विवाहिता की हुई मौत
संवाददाता, मीरजापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी कंचन (26) पत्नी विजय बहादुर की गुरुवार की भोर तीन बजे संदिग्धावस्था में आग में झुलस कर मौत हो गई। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैै। उधर मायके पक्ष से रुदन करती आई महिलाएं ससुराल पक्ष पर आरोप प्रत्यारोप का बौछार करने लगी। जानकारी होने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी व प्रभारी कोतवाल मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। वहीं पर मजिस्ट्रेट के समक्ष पुलिस ने अग्रेतर कार्यवाई किया है। बताया जाता है कि
लालगंज थाना के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत बामी गांव निवासी कंचन पत्नी विजय बहादुर की बीती रात लगभग तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। बताया गया की रामकुमार के तीन पुत्रों में विजय बहादुर छोटा था। रात में वह अपनी पत्नी कंचन के साथ खाना खाने के बाद मकान के बाहर बने पिता के आवास में सो गया था। रात के लगभग ढाई बजे के लगभग कच्चे खपड़ेल मकान में आग की लपटों देख लोगो ने शोर मचाया देखा तो परिजनों ने कंचन आग की शोला बन आग में घिरी हुई थी। कंचन के श्वसुर रामकुमार व पति, जेठ एवं अन्य परिजनों ने आग बुझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाते तब तक जल कर उसकी मौत हो चुकी थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने पीआरवी पुलिस व मायके के लोगो को भोर में ही सूचित कर दिया था। जानकारी मिलते ही सबसे पहले थाना प्रभारी हरिश्चंद्र लहंगपुर पुलिस हमराहियों के साथ पहुंचे गये। तहसीलदार अरुण गिरि के समक्ष अग्रेतर कार्यवाई कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

News Source: Santosh Giri, Mirzapur /UP Samachar Sewa/ UP Web News

Summary:

विकास पर कसा पुलिस का शिकंजा, एक साथी हमीरपुर में ढेर, तीन को हरियाणा पुलिस ने दबोचा
कानपुर में दूसरी मुठभेड़ में पुलिस ने विकास के मामा समेत दो बदमाशों को मार गिराया, तीन घायल
कानपुर में डीएसपी, एसओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद, 6 घायल, बदमाश को पकड़ने गई थी पुलिस टीम

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET