|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

"उम्भा कांड" की बरसी पर सोनभद्र जा रहे कांग्रेसी भदोही और मिर्जापुर में किए गए गिरफ्तार

भाजपा सरकार में शहीदों को श्रद्धांजलि देना भी अपराध है: राजेश मिश्र

 उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: Mirzapur News
Publised on : 2020:07:16       Time 19:41           Last  Update on  : 2020:07:16       Time 19:41

Mirzapur Newsमिर्जापुर , 16  जुलाई 2020 (उप्रससे)। सोनभद्र के उम्भा गांव में हुए आदिवासी कांड के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर श्रद्धांजलि देने जा रहे वाराणासी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा व पूर्व विधायक अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेसियों को पुलिस बल द्वारा वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के फत्तेपुर टोलप्लाज़ा पर रोके जाने पर नेता द्वय अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गये।

दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह उर्फ लल्लू को सोनभद्र जाते समय भदोही के गोपीगंज में गिरफ्तार किए जाने के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गये। थोड़ी देर बाद नेता द्वय सोनभद्र जाने के लिए टोल बैरियर पर बढ़ने लगे तो भारी पुलिस बल ने उन्हें जाने से रोकने लगे। उसी बीच कांग्रेसियों व पुलिस के बीच धक्का मुक्की के बाद पुनः धरने पर बैठ गये। नेतृत्व कर रहे वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने कहा कि सोनभद्र के उम्भा गांव में पिछले वर्ष हुए आदिवासियों के नर संहार में शहीदों को श्रद्धांजली देने जा रहे थे। यह देखना था कि प्रदेश की सरकार द्वारा किये गए घोषणाओ को पूरा किया कि नहीं, लेकिन लोकतंत्र विरोधी सरकार कांग्रेसियों के आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। पूर्व विधायक वाराणसी अजय राय ने कहाकि प्रदेश सरकार पूरी तरह असफल है। वह गरीबों को सम्मान नहीं देना चाहती। इस सरकार में किसान, दलित, नौजवानों का शोषण हो रहा है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना प्रदेश सचिव, प्रमोद पांडेय प्रदेश अध्यक्ष सेवा दल, राजेश्वर पटेल जिलाध्यक्ष वाराणसी, राघवेंद्र चौबे शहर अध्यक्ष वाराणसी, मणिन्द्र मिश्रा पूर्व अध्यक्ष शहर वाराणसी, सरिता पटेल प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ, शिवकुमार पटेल जिलाध्यक्ष मीरजापुर, चंदौली जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, गुलाब चन्द्र पांडेय प्रदेश उपाध्यक्ष सेवा दल, मनोज द्विवेदी जिलाध्यक्ष सेवादल वाराणसी, वृजेश द्विवेदी, संजीव सिंह सहित वाराणसी, जौनपुर, चंदौली जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी चुनार सुशील कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, थानाध्यक्ष जमालपुर अश्वनी कुमार त्रिपाठी सहित एक प्लाटून पीएससी व भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। पुलिस की सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह ने नेताओं को छोड़ने हेतु कहा, लेकिन कांग्रेसियों की मांग थी कि जब तक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई भदोही के गोपीगंज से नहीं कि जाती तब तक हम लोग धरने पर बैठे रहेंगे।

News Source: Santosh Giri, Mirzapur /UP Samachar Sewa/ UP Web News

Summary:

विकास पर कसा पुलिस का शिकंजा, एक साथी हमीरपुर में ढेर, तीन को हरियाणा पुलिस ने दबोचा
कानपुर में दूसरी मुठभेड़ में पुलिस ने विकास के मामा समेत दो बदमाशों को मार गिराया, तीन घायल
कानपुर में डीएसपी, एसओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद, 6 घायल, बदमाश को पकड़ने गई थी पुलिस टीम

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET