|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Sitapur: संपादक के शोषण से पत्रकारों में आक्रोश, एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

Tags: Sitapur, SSP, JOURNALISTS
Publised on : 2020:07:20       Time 20:44         Last  Update on  : 2020:07:20        Time 20:44     

SITAPUR JOURNALISTSसीतापुर, 20 जुलाई, 2020 (उप्रससे)। राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक के सम्पादक डा. महेश गुप्ता के नसिंगहोम को लेकर शोषण किये जाने का विरोध करने पर की गयी पुलिसिया कार्यावाही को उचित न ठहराते हुए पत्रकारो के शिष्ट मण्डल ने विगत दिवस अपर पुलिस अधीक्षक डा0 राजीव दीक्षित को ज्ञापन देकर उनसे निष्पक्ष जांच करवाकर उचित कार्यवाही करने की मांग उठाई है।

पत्रकारों ने यह भी कहा कि अगर सम्पादक महेश गुप्ता का पक्ष जाने बिना पुलिस कार्यवाही करती है तो न्यायोचित नही होगा क्येाकि पुलिस अधिकारी ने डा. महेश गुप्ता जैसे सम्पादक और प्रख्यात चिकित्सक का सामाजिक कत्ल करने का जो षणयन्त्र रचा है वह अपने आप में ही जांच का विषय है। पत्रकारों ने बिन्दुवार तथ्येां को रखते हुए श्री दीक्षित से मांग की है कि सपादक के विरूद्ध कोई भी कार्यवाही करने से पहले ज्ञापन के बिन्दुओं की जाचं करना जरूरी है। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव दीक्षित को दिये गये ज्ञापन में पत्रकार आशीष शुक्ला (घायल), सुधीर शुक्ला, वीरेन्द्र तिवारी,शिवम गुप्ता, संजय कुमार, सुभाषिनी देवी, जितेन्द्र शुक्ला, विशाल रस्तोगी, सुमन शुक्ला, ओमकार नाथ यादव , कुशल श्रीवास्तव हरिशंकर गुप्ता ने कहा है कि जब नोडल अधिकारी की टीम सम्पादक डा. महेश गुप्ता के नर्सिंगहोम पर गयी और जो कमी पाई उसको दुरूस्त करवाने के निर्देश दिये चूंकि कोई बड़ी कमी नही थी इस कारण साधारण कमियों को दुरूस्त करवाने के निर्देश दिये जिनको दुरूस्त करवाकर लिखित रूप से स्वास्थ्य विभाग को अवगत करवाया गया और स्टाफ को कोरोना को लेकर प्रशिक्षण भी दिलया गया स्वास्थ्य विभाग ने खोलने की इजाजत दी तो ऐसे हालातों में अस्पताल चैकी प्रभारी मनिकराम वर्मा ने वादी बनकर मुक्दमा दर्ज करवाने के पीछे क्या मंशा और औचित्य था।

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET