लखनऊ , 21 जुलाई, 2020 (उप्रससे)।
वरिष्ठ भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम को गोमती तट स्थित गुलाला घाट स्थित श्मसान में पंचतत्व में विलीन हो गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र आशुतोष टंडन गोपाल जी ने मुखाग्नि दी।
टण्डन जी की अन्तिम यात्रा राजकीय वाहन से गुलाला घाट पहुंची। पुलिस वाहन को पुष्प मालाओं से सजाया गया था। तिरंगे में लिपटे शव को घाट पर अन्तिम सलामी दी गई तथा शोक परेड का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने शस्त्र उलटे करके उन्हें अन्तिम सलामी दी। इस दौरान टंडन के एडीसी
समेत कई अन्य अधिकारियों ने पार्थिव शरीर को अतिम बार सैल्यूट किया।
इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश की राज्यपाल आननन्दी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के मंत्रिमण्डल के वरिष्ठ सदस्य, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।
शव यात्रा शुरु होने से पूर्व टंडन जी के पैतृक आवास पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। दोनों ने पुष्पगुच्छ उनके पार्थिव शरीर को अर्पित किये।
चाट खाने और खिलाने के शौकीन थे लाल जी टंडन
राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत विपक्ष के कई नेता लालजी टण्डन के निधन पर दुखी
नहीं रहे वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी टंडन
|