|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

दहेज के खातिर पत्नी को घर से निकाला

Tags:  SITAPUR SAMACHAR
Publised on : 2020:07:26       Time 21:26        Last  Update on  : 2020:07:26       Time 21:2

सीतापुर(उ0प्र0 समाचार सेवा)। दहेज लोभी लोगों ने मांग पूरी न होने पर  पहले तो विवाहिता को प्रताडित किया उसके बाद उसको मारपीट करके घर से निकाल दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज करके आवश्यक कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। लहरपुर कोतवाली इलाके के एक गांव में एक नवविवाहिता को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से भगा दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मूडीखेड़ा मजरा मकनपुर निवासी सुरेंद्र पुत्र दीनबंधु ने अपनी बहन प्रीति की शादी एक वर्ष पूर्व इलाके के ही ग्राम अकरैला निवासी उत्तम पुत्र शंभूदयाल के साथ की थी। उसने बताया कि शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज भी दिया था लेकिन इसके बाद भी उसकी बहन के ससुराल वाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं हैं और अक्सर ही घर से भगा देते हैं। प्रीति को समझा-बुझाकर ससुराल भेजे जाने पर हर बार उसे मारपीट कर घर से भगा दिया गया।अब उसकी बहन से नकदी मांगी जा रही है। इस वजह से प्रीति के जेठ अखिलेश, रामचंद्र, ससुर शंभू दयाल ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। इस बार परेशान होकर पुलिस को तहरीर दी गई है। इंस्पेेक्टर लहरपुर ओपी राय ने बताया कि पीड़िता के भाई सुरेंद्र की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांचकर कार्रवाई की जा रही है।

तम्बौर थाने पर दर्ज हुआ तीन तलाक का केस

सीतापुर(उ0प्र0 समाचार सेवा)। तम्बौर इलाके तीन तलाक का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज करके आवश्यक कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। गौर तलब हो कि तम्बौर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तंबौर क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदी भानपुर गांव निवासी उजमा परवीन पत्नी अंबार ने थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि करीब तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके माता-पिता ने हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था।ससुराली जन और दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि करीब तीन वर्ष बाद उनके पति अंबार व पिता अली हुसैन आदि मायके पहुंचे और तीन तलाक देकर चले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसआई नयन सिंह, एसआई दीपक पांडे व सिपाही मोनू आदि ने घर पर दबिश दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अंबार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET